फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   senior beat to junior

नवोदय विद्यालय में मारपीट, रैगिंग का आरोप गर्माया

Sat, 13 Feb 2016 02:27 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 13 Feb 2016 02:27 AM IST
विज्ञापन
senior beat to junior
जंगल अगहि के जवाहर नवोदय विद्यालय में हैंडपंप न चलाने पर बड़ी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने जूनियर छात्रों की पिटाई कर दी। विरोध जताने पर हॉस्टल में सीनियर छात्रों ने जमकर उत्पात किया। निशाने पर रहे छात्रों और कुछ अभिभावकों ने रैगिंग का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


बताते हैं कि घटना की शुरुआत बृहस्पतिवार दोपहर में हुई। 11वीं के एक छात्र ने अपनी सेवा के लिए जूनियर से हैंडपंप चलाने के लिए कहा। इन्कार करने पर उसकी पिटाई कर दी। इस पर अन्य जूनियर छात्र भी जमा हो गए और मनमानी का आरोप लगाकर विरोध करने लगे। उसकी प्रतिक्रिया रात में हुई। दस बजे के बाद कुछ सीनियर छात्र चेहरे पर कपड़ा बांधकर हॉस्टल में जूनियर छात्रों के कमरों तक पहुंचे और उन्हें पीटना शुरू कर दिया। इससे जूनियर छात्रों में अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर कार्यवाहक प्रधानाचार्य आरके दीक्षित, कुछ शिक्षक और दोनों हॉस्टल के वार्डन वहां पहुंचे। डांटकर बड़े छात्रों को वहां से दौड़ा दिया। सीनियर छात्रों के हमलावर तेवर से ज्यादा डरे एक छात्र को प्रधानाचार्य आवास पर सुलाया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को कार्यवाहक प्रधानाचार्य ने घटना के केंद्र में रहे तीन जूनियर छात्रों को अभिभावकों के हवाले कर दिया। आरोप के घेरे में आए सीनियर छात्रों के घर वालों को बुलावा भेजा है। प्रभावित छात्रों और उनमे से कई के अभिभावक ने पूर्व की कुछ घटनाओं को हवाला देते हुए सीनियर की तरफ से रैगिंग के नाम पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। हालांकि विद्यालय प्रशासन रैगिंग की बात को सिरे से खारिज कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैंडपंप नहीं चलाने को लेकर घटना हुई थी। रैगिंग की बात सरासर गलत है। प्रकरण को शांतिपूर्वक तरीके से सुलझा लिया है। सतर्कता के तौर पर तीन जूनियर छात्रों को उनके अभिभावकों की सहमति पर घर भेज दिया है।
- आरके दीक्षित, कार्यवाहक प्रधानाचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed