फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Scourge in school, one injured

स्कूल में विवाद पर पथराव, अभिभावक का सिर फूटा

Mon, 09 Jan 2017 08:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 09 Jan 2017 08:26 PM IST
विज्ञापन
Scourge in school, one injured
घायल जीतेंद्र जिला‌ अस्पताल मे इलाज कराते हुए। - फोटो : rajesh
बेतियाहाता के एक स्कूल में छुट्टी का समय पूछने पर शुरू हुए विवाद में मारपीट हो गई। इतना ही नहीं ईंट पत्थर चल गए और एक अभिभावक का सिर फूट गया। अभिभावक का आरोप है कि स्कूल परिसर में स्थित मंदिर के पुजारी ने ही उनका सिर फोड़ा है। उधर, पुजारी अभिभावक पर आरोप लगा रहे हैं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पुजारी को हिरासत में ले लिया लेकिन शाम तक दोनों पक्षों ने सुलह समझौता कर लिया। 
विज्ञापन


बेतियाहाता का रहने वाला तीसरी का छात्र पास के ही एक स्कूल में पढ़ता है। छात्र के मुताबिक वह सुबह आठ बजे स्कूल खुलने की जानकारी लेने के लिए गया हुआ था। इसी समय स्कूल परिसर में स्थित मंदिर के पुजारी आ गए और पूछने पर पुजारी ने छात्र को अपशब्द बोल दिया। विरोध किया तो पिटाई कर दी। इसके बाद वह घर मामा जीतेंद्र प्रसाद को इसकी जानकारी दी। जीतेंद्र स्कूल पहुंच गए और पुजारी से पिटाई के बारे में पूछा। 
विज्ञापन


आरोप है कि इस बीच दोनों में कहासुनी काफी बढ़ गई और दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। पुजारी और उनके पक्ष के लोगों ने जीतेंद्र पर हमला कर दिया। इससे उनका सिर फूट गया। इसके बाद छात्र ने अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद जीतेंद्र के साथी और मोहल्ले के लोग पहुंच गए और मंदिर पर पथराव शुरू कर दिए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कैंट पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। घायल जीतेंद्र को पुलिस ने जिला अस्पताल में उपचार कराया।  उधर, पुजारी योगी हनुमान नाथ ने बच्चे को पीटने या अपशब्द कहने की बात से इन्कार किया। उन्होंने बताया कि बच्चे से उन्होंने सिर्फ यही कहा था कि वह स्कूल के कर्मचारी नहीं है। कैंट इंस्पेक्टर ओम हरि वाजपेयी ने बताया कि अभिभावक का उपचार कराने के साथ ही मेडिकल परीक्षण कराया गया। दोनों पक्ष ने आपस में सुलह कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed