फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Scourge for mining of soil

खनन को लेकर बवाल, असलहे निकले

Wed, 27 Jul 2016 09:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Wed, 27 Jul 2016 09:23 PM IST
विज्ञापन
Scourge for mining of soil
बंदूक के दम पर की पिटाई
पीपीगंज क्षेत्र में खनन को लेकर इन दिनों दो पक्षों में विवाद बढ़ता जा रहा है। दोनों ही एक-दूसरे पर अवैध खनन का आरोप लगाते हैं। बुधवार को एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और मारपीट शुरू हो गई। इसकी सूचना एक पक्ष ने करीब में ही निरीक्षण कर रहीं एसडीएम को दे दी। अधिकारी के निर्देश पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर चालक की तहरीर पर दूसरे पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन


पीपीगंज प्रतिनिधि के मुताबिक बुधवार को जंगल बिहूलि के लमुहिया टोले पर ट्रैक्टर-ट्राली से मिट्टी खनन करने एक पक्ष पहुंचा था। इसकी सूचना किसी ने पास के नवोदय विद्यालय में निरीक्षण में पहुंचीं कैंपियरगंज की एसडीएम एवं तहसीलदार को दे दी। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने तहसील के एक राजस्व कर्मचारी को मौके पर भेजा। जहां पर जंगल अगहि निवासी ट्रैक्टर मालिक और उसी गांव के सूचना देने वाले युवक के बीच विवाद चल रहा था। इसी दौरान दोनों पक्षों की तरफ से असलहे निकल गए।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे राजस्वकर्मी ने बीच-बचाव के बाद मामला कराया। इसके बाद गांव में पहुंचने के बाद दोनों पक्ष आपस में फि र भीड़ गए जिसमें चार लोग को चोटें आईं। घटना के बाद राजस्वकर्मी ने घटना की जानकारी अधिकारियों को दे दी। अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस मौके पर पहुंची और जंगल बिहूलि निवासी ट्रैक्टर चालक लक्ष्मण पुत्र भूलन की तहरीर पर शिवमूरत यादव, सुनील, अनिल के खिलाफ हरिजन उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी दिए जाने का केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed