{"_id":"59258f034f1c1b90425360cb","slug":"scourge-for-land-11-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, 11 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, 11 घायल
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Thu, 25 May 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंपियरगंज के साहबगंज गांव में ग्रामसभा की 30 डिस्मिल जमीन पर कब्जे को लेकर छह सालों से चल रहा विवाद बुधवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। गांव के दो परिवारों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें 11 लोग घायल हो गए। इनमें चार महिलाएं भी हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस की गश्त भी बढ़ा दी गई है। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।
गांव के गदहीखाल टोले में 30 डिस्मिल जमीन ग्रामसभा के नाम दर्ज है। इसी जमीन पर कब्जे को लेकर सुदामा निषाद और उनके पट्टीदार रामराज निषाद एवं मोती के बीच छह सालों से विवाद चल रहा है। पूर्व में भी दोनों पक्षों में मारपीट हो चुकी है। बुधवार सुबह करीब छह बजे सीताराम निषाद घरवालों के साथ विवादित जमीन पर दीवार उठाने की तैयारी में लगे थे। इसी बीच उनके पट्टीदार रामराज एवं मोती पहुंच गए और विरोध करने लगे। कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और थोड़ी ही देर में मारपीट शुरू हो गई।
दोनों पक्षों के लोग ईंट, पत्थर और लाठियां लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े। महिलाएं भी मारपीट में शामिल हो गईं। गांव के ही कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी। करीब आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मारपीट में सुदमा निषाद, उनकी पत्नी पार्वती, बेटा सीताराम, नाती ज्ञानदीप, विकास और पूजा तथा दूसरे पक्ष के जवाहिर निषाद और उनकी पत्नी ममता, साधु और उनके बेटे अमित, गेना देवी घायल हो गईं। सुदामा निषाद और दूसरे पक्ष से साधु ने मारपीट का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है। देर रात तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था।