फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   sanstha honour arrested

ठगी करने वाली संस्था संचालिका गिरफ्तार

Fri, 12 Feb 2016 02:20 AM IST
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 12 Feb 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
sanstha honour arrested
गोरखपुर। तीन गुना मुनाफा देने का झांसा देकर संस्था संचालक ने पत्नी के साथ मिलकर 200 से अधिक महिलाओं के साथ ठगी की थी। देर रात पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रकम वापस मांगने पर वह पति के साथ घर छोड़कर भाग निकली थी। बुधवार की शाम लोगों ने महिला और उसके पति को रेलवे स्टेशन से पकड़कर कोतवाली पुलिस के हवाले किया था। महिला पर 50 लाख रुपये से ज्यादा हड़पने का आरोप है।
विज्ञापन


पीड़ित महिलाओं ने बृहस्पतिवार की सुबह गिरफ्तारी महिला थाने के सामने जमकर हंगामा किया था। मामले में गोविंद, अरुण और संस्था का दफ्तर जिस घर में था उसकी मालकिन को भी मिलीभगत के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली के दिलेजाकपुर मोहल्ले में रहने वाली मिट्ठू श्रीवास्तव ऑर्गनाइजेशन ऑफ रूरल एंड अर्बन डेवलपमेंट नाम की संस्था चलाती थी। घरेलू महिलाओं को तीन गुना मुनाफे  का झांसा देकर वह संस्था में रुपये जमा कराती थी। 500 रुपये जमा करने पर उसने तीन महीने तक 500 - 500 रुपये जमाकर्ताओं को दिए थे। इसकी जानकारी होने के बाद करीब 200 महिलाओं ने मिट्ठू के पास पांच से लेकर 50 हजार रुपये तक जमा कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 करीब 50 लाख रुपये जमा करने के बाद उसने लोगों को मुनाफा देना बंद कर दिया। दिसंबर, जनवरी में रुपये न मिलने पर महिलाओं के साथ ही उनके घरवालों ने मिट्टू के साथ ही उसके पति अरुण श्रीवास्तव की तलाश शुरू कर दी। 15 दिन से महिला पति के साथ रेलवे स्टेशन पर रह रही थी। बुधवार की रात पीड़ित महिलाओं ने मिट्टू के साथ ही उसके पति अरुण को रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया से पकड़कर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ के बाद कोतवाली पुलिस ने मिट्टू को महिला थाने भेज दिया। संस्था संचालक के पकड़े जाने की सूचना पर बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे 100 की संख्या में महिला थाने पहुंची महिलाओं ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया।

बदल दिया संस्था का नाम
मिट्टू का पति अरुण गोलघर स्थित एक दुकान पर काम करता है। पति का बड़ा भाई गोविंद श्रीवास्तव मार्गदर्शक नाम की संस्था चलाता था। शुरूआती दौर में मिट्टू ने जेठ के साथ मिलकर लोगों को मुनाफा देने का झांसा दिया। नवंबर 2015 में रुपये वापसी को लेकर हंगामा होने पर उसने ऑर्गनाइजेशन ऑफ रूरल एंड अर्बन डेवलपमेंट नाम की संस्था खोल रुपये लेना शुरू कर दिया।


तीन गुना मुनाफे  के लिए गिरवी रख दिए गहने
जालसाजी में पकड़े जाने के डर से मिट्टूू घरेलू महिलाओं को झांसे में लेकर रुपये जमा कराती थी। परिवार के लोगों को बताए बिना ही अधिकांश महिलाओं ने अपने जेवर बंधक रखकर तीन महीने में तीन गुना रुपये पाने के लालच में आकर उसे रुपये दे दिए। ठगी की जानकारी के बाद पीड़ित महिलाएं अपनी जमा की गई रकम वापस पाने के लिए परेशान हैं।

हजम कर ली शादी के खर्च की रकम
अलीनगर के रहने वाले शंकर प्रसाद वर्मा मजदूरी कर परिवार की जीविका चलाते हैं। 17 फरवरी को उनकी बेटी माया की शादी है। खर्च के लिए उन्होंने पत्नी लक्ष्मी को 50 हजार रुपये रखने को दिए थे। तीन गुना रुपये पाने के लालच में लक्ष्मी ने रुपये मिट्टूू के पास जमा कर दिए। ठगे जाने की जानकारी के बाद लक्ष्मी की तबीयत बिगड़ गई है। बेटी की शादी कैसे हो इसे लेकर परिवार के लोग परेशान हैं।



मुनाफे  का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाली महिला और उसके सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है - अनंत देव, एसएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed