फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ruckus in sahabganj, mob burn vehicle

साहबगंज में बवाल, भीड़ ने गाड़ियां जलाईं

Sun, 07 Feb 2016 01:30 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 07 Feb 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
ruckus in sahabganj, mob burn vehicle
साहबगंज गुड़ मंडी के एक मकान में आपत्तिजनक गतिविधियों के आरोप को लेकर शनिवार की दोपहर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों ओर से जुटे लोगों के एक-दूसरे पर आरोप लगाने से माहौल गर्माया और देखते-देखते आक्रामक हुए एक गुट ने मकान घेर लिया और बाहर मौजूद एक स्कूटी और बाइक में आग लगा दी। इसका आरोप हिंदू युवा वाहिनी के नेता पर लगने की प्रतिक्रिया में कार्यकर्ताओं की भीड़ ने राजघाट थाना घेर लिया। पुलिस ने बमुश्किल दोनों पक्षों को काबू करके स्थिति सामान्य की लेकिन तनाव की स्थिति देर रात तक बनी रही।
विज्ञापन


शनिवार की दोपहर बिगड़े माहौल की वजह बनी एक रात पहले दोनों पक्षों के लोगों के बीच मारपीट। मारपीट के मूल में जहां एक पक्ष की तरफ से मकान में आने-जाने वालों को लेकर आपत्ति थी तो दूसरा पक्ष इसे दबाव बनाकर कम कीमत पर मकान बिकवाने की साजिश बता रहा था। हजारीपुर के रहने वाले इमरान का कहना है कि गुड़ मंडी के इस मकान में चूड़ी की दुकान और गोदाम है। ऊपर की मंजिल को वह मेहमानों की रिहायश के तौर पर इस्तेमाल करते हैं। नजदीक के कुछ लोग झूठे आरोप लगाकर मकान बेचने के लिए दबाव बना रहे हैं। पार्षद और हिंदू युवा वाहिनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सौरभ विश्वकर्मा इमरान के आरोपों को खारिज कर रहे हैं।
विज्ञापन


उनका कहना है कि इमरान के मकान में आने-जाने वाले लोगों और उनकी गतिविधियों के कारण आसपास के माहौल पर खराब असर पड़ रहा है। शुक्रवार की रात ऐसे लोगों के विरोध पर इमरान ने साथियों की मदद से दो युवकों को पीट दिया था। शनिवार को इन्हीं दो हमलावरों को फिर मकान के करीब देखकर मोहल्ले के लोगों ने घेर लिया था और खुद की स्कूटी फूंककर दूसरे पक्ष पर आरोप मढ़ रहे हैं। सीओ कोतवाली अशोक पांडेय ने बताया कि पुरानी रंजिश में दोनों पक्षों के लोगों ने मारपीट की थी। मामले को कुछ लोग सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं। बवाल करने वाले लोगों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद बंद हो गईं दुकानें
गुड़ मंडी में बवाल के बाद आसपास के व्यापारियों ने अपनी दुकान बंद कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना की जानकारी लेनी का प्रयास किया तो दुकान बंद कर सभी लोग मौके से चले गए। गली में जलाई गई स्कूटी और तोड़ी गई बाइक को लेकर पुलिस थाने लौट आई। देर रात तक हॉक दस्ता मौके पर तैनात रहा लेकिन किसी ने कोई जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed