फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ruckus in piprauli in block pramukh election

पिपरौली में बवाल, भीड़ ने तोड़ी पुलिस की जीप

Mon, 08 Feb 2016 01:23 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 08 Feb 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
ruckus in piprauli in block pramukh election
ब्लाक प्रमुख का चुनाव परिणाम आने के बाद पिपरौली में बवाल हो गया। भीड़ ने न सिर्फ डीएम पर मनमानी का आरोप लगाकर आधे घंटे तक नारेबाजी की बल्कि पथराव कर पुलिस की जीप का शीशा भी तोड़ दिया। बवाल की जानकारी मिलने के बाद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे अफसरों ने चौराहे पर इकट्ठा हुए लोगों को खदेड़कर स्थिति काबू में की।
विज्ञापन


संवेदनशील पिपरौली ब्लाक में मतदान प्रक्रिया दोपहर तीन बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से चली। सपा प्रत्याशी सुधीर सिंह के साथ ही विपक्ष में चुनाव लड़ रहे संजय दूबे अपने समर्थकों के साथ ब्लाक मुख्यालय पर जमे रहे। ऐहतियात के तौर पर कई थानो की फोर्स के साथ ही पीएसी भी तैनात की गई थी। दोपहर 3:30 बजे एआरओ ने जैसे ही सुधीर सिंह के जीतने की घोषणा की, ब्लाक मुख्यालय के आसपास सैकड़ों की संख्या में जुटे संजय दूबे के समर्थकों ने डीएम पर धांधली का आरोप लगा कर नारेबाजी शुरू कर दी। आधे घंटे तक लोगों ने नारे लगाए। इसी दौरान भीड़ में शामिल लोगों ने रास्ते से गुजर रही पुलिस की एक जीप पर पथराव कर दिया जिससे उसका शीशा टूट गया।
विज्ञापन


इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस जीप पर हमले की सूचना के बाद पीएसी के साथ ब्लाक मुख्यालय पर मौजूद एसओ सहजनवां, एसओ बेलघाट मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बल प्रयोग कर नारे लगा रहे लोगों को खदेड़कर स्थिति काबू में की। एएसपी/सीओ कैंपियरगंज रोहित सिंह सजवान ने बताया कि चुनाव में धांधली का आरोप लगा कर ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी संजय दूबे के समर्थकों ने पथराव कर दिया। इस मामले में एसओ सहजनवां को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। पिपरौली चौकी प्रभारी कैशर खां ने बताया कि पूर्व प्रमुख संजय दूबे के समर्थकों पर सरकारी काम में बाधा, बवाल, पथराव में घायल होने, तोड़फोड़ करने आदि का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed