फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ruckus in Medical college among junior and private doctor

मेडिकल कॉलेज में निजी डॉक्टर व जूनियर्स में मारपीट

Thu, 04 Aug 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Thu, 04 Aug 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Ruckus in  Medical college among junior and private doctor
हंगामे के बाद मे‌ड‌िकल कालेज में तैनात पुल‌िस। - फोटो : amar ujala
मेडिकल कॉलेज के मरीजों को बरगला कर शहर के निजी अस्पतालों में शिफ्ट कराने की कोशिश को मुद्दा बनाते हुए जूूनियर डॉक्टरों ने न सिर्फ इस काम में लगे लोगों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया बल्कि बुधवार रात गेट पर शहर के एक नर्सिंग होम संचालक से सामना हो जाने पर मारपीट से कॉलेज परिसर तक बवाल जैसे हालात हो गए। पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जूनियर डॉक्टरों ने हमले के आरोपी निजी चिकित्सक और समर्थकों पर कार्रवाई न होने की स्थिति में हड़ताल की धमकी दे दी है।
विज्ञापन


घटना के केंद्र में हैं चिलुआताल थाना क्षेत्र के झुगियां बाजार स्थित नीरा नर्सिंग होम के संचालक डॉ. विवेक सेठ। जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि डॉ. सेठ के लिए काम करने वाले कुछ लोग मेडिकल कॉलेज में सक्रिय रहते हैं और मरीजों को बेहतर व सस्ते इलाज का भरोसा देकर मेडिकल कॉलेज से डॉ. सेठ के नर्सिंग होम शिफ्ट करा देते हैं। कुछ दिन पहले जूनियर डॉक्टर के एक परिचित को भी गुमराह कर नर्सिंग होम पहुंचवा दिया था। उस वक्त कुछ जूनियर डॉक्टरों की डॉ. सेठ की कहासुनी हुई थी, जबकि बुधवार रात मेडिकल कॉलेज के गेट पर चाय पीने पहुंचे जूनियर डॉक्टरों का सामना डॉ. सेठ से हो गया।
विज्ञापन


बताते हैं कि एक-दूसरे पर कटाक्ष से शुरू हुई बात ने देखते-देखते मारपीट की शक्ल ले ली। डॉ. सेठ के समर्थकों का आरोप है, डॉक्टर सेठ को अकेला पाकर जूनियर डॉक्टरों ने बुरी तरह पीटा और पुलिस चौकी में घुसकर उन्होंने खुद को बचाया। इस पर सक्रिय हुई पुलिस ने जूनियर डॉक्टरों को समझाकर वापस भेजा और स्थिति सामान्य कराई। जूनियर डॉक्टरों का आरोप है कि पुलिस के शांति बनवाने के कुछ देर बाद डॉ. सेठ कुछ समर्थकों के साथ फिर मेडिकल कॉलेज में दाखिल हुए और दूध लेने कैंटीन पहुंचे एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे डॉ. धीरेंद्र और डॉ अमित पर धावा बोल दिया। बचाने आए अन्य जूनियर डॉक्टरों को भी हमलावर तेवर से पीटा और पिस्टल तान दी। इस सूचना पर फिर पुलिस दौड़ी और डॉ. सेठ के समर्थक बताए जा रहे छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच डॉ. सेठ को जूनियर चिकित्सकों के हमले से घायल बताकर कुछ लोग मेडिकल कराने जिला अस्पताल ले गए। दोनों ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। जूनियर डॉक्टरों ने आरोपियों पर जल्द कार्रवाई न होने की स्थिति में हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed