फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ruckus at railway Station

शराबियों का रेलवे स्टेशन पर उत्पात, दो घायल

Wed, 15 Feb 2017 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 15 Feb 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
Ruckus at railway Station
गोरखपुर रेलवे स्टेशन। - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर मंगलवार को शराब के नशे में धुत चार लोगों ने जमकर उत्पात मचाया। यात्रियों से नशेड़ियों ने मारपीट की। दो यात्री घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। उधर, जीआरपी ने दो लोगों को गिरफ्तार में ले लिया और फरार दो साथियों की तलाश कर रही है। देर शाम पुलिस ने एक यात्री की तहरीर पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।


कैंट एरिया के मोहद्दीपुर चार फाटक निवासी रवि कुमार और खोराबार के सुबा बाजार का सुनील पासवान अपने दो साथियों के साथ रेलवे स्टेशन पर पहुंचा था। शराब के नशे में धुत चारों ने हंगामा शुरू कर दिया और यात्रियों की पिटाई शुरू कर दी। मारपीट में बिहार गोपालगंज के रहने वाले संजय कुमार और एक अन्य यात्री घायल हो गया है। दोनों को उपचार एक नर्सिंग होम में चल रहा है। पहले रेलवे स्टेशन के बाहर लगे एटीएम पर शराबियों ने उत्पात मचाया था फिर वहां से अंदर दाखिल हुए। जो यात्री सीधे साधे इन्हें मिले सबको टारगेट कर पिटाई शुरू कर दी। आरपीएफ को सूचना दी गई मगर कोई नहीं पहुंचा तो फिर जीआरपी से एक यात्री ने शिकायत की जिसके बाद दो लोग गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed