{"_id":"5802333e4f1c1b6c6128ec66","slug":"ruckus-at-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने पर दरोगा-लेखपाल में बवाल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाने पर दरोगा-लेखपाल में बवाल
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 15 Oct 2016 07:16 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेलीपार थाने में शनिवार सुबह 11.30 पर हस्ताक्षर करने की बात को लेकर दरोगा और लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मामला बढ़कर हाथापाई तक पहुंच गया। सूचना पर जुटे लेखपालों ने थाने में हंगामा शुरू कर दिया। इसकी जानकारी मिली तो एसडीएम बांसगांव और सीओ मौके पर पहुंचे। इस बीच दो घंटे तक हंगामा चला। इसके चलते समाधान दिवस पर फरियाद लेकर आए लोग निराश लौट गए।
शनिवार को समाधान दिवस पर बेलीपार थाने में लेखपाल के साथ ही अन्य विभाग के कर्मचारी पहुंचे थे। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष अध्यक्ष नीलकंठ धर दुबे सुबह 11:30 बजे थाने पर पहुंचे। हस्ताक्षर करने के लिए रजिस्टर उठाया तो दरोगा श्रीनारायण द्विवेदी ने उन्हें रोक दिया। दरोगा ने डेढ़ घंटे देर से आने की बात कह रजिस्टर देने से इंकार कर दिया। लेखपाल ने क्षेत्र में होने की बात बताई और रजिस्टर मांगने लगे। इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
नौसढ़ चौकी प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने दोनों लोगों को शांत कराने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। गालीगलौज के बाद दरोगा और लेखपाल में धक्कामुक्की हो गई। इसकी सूचना पर बांसगांव तहसील क्षेत्र के लेखपाल थाने पर जुट गए। दरोगा पर कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी मिलने पर एसडीएम बांसगांव, सीओ के साथ मौके पर पहुंचे। दरोगा को फटकार लगाते हुए लेखपाल से माफी मांगने को कहा लेकिन उन्होंने बात नहीं मानी। इस पर सीओ ने खेद जताते हुए विवाद खत्म कराया। घटना के कारण दो घंटे तक थाने में हंगामा चला। फरियाद लेकर आए लोग लौट गए।