फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   RPF constables arrest taking bribe for seat in Gorakhpur-LTT superfast

यात्रियों से रुपये लेते पकड़े गए आरपीएफ के सिपाही, निलंबित

Thu, 25 Aug 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Thu, 25 Aug 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
RPF constables arrest taking bribe for seat in Gorakhpur-LTT superfast
घूस लेते हुए लेखपाल गिरफ्तार - फोटो : demo pic
लोकमान्य तिलक टर्मिनल जाने वाली गोरखपुर-एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस की जनरल बोगी में यात्रियों से रुपये लेकर सीट मुहैया कराते रेलवे सुरक्षा बल के दीवान और एक सिपाही को सतर्कता विभाग व आरपीएफ सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया। तलाशी में दोनों के पास रुपये भी बरामद हुए। टीम ने कार्रवाई के लिए रिपोर्ट रेल प्रशासन को भेज दी है। दोनों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य सतर्कता अधिकारी पीएन राय व उप मुख्य सतर्कता अधिकारी यातायात एमएन राय के पास पिछले दिनों शिकायत हुई थी कि आरपीएफ के सिपाही गोरखपुर-एलटीटी, गोरखधाम एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों की जनरल बोगी में सीट उपलब्ध कराने के एवज में यात्रियों से रुपये लेते हैं। शिकायत पर एक्शन लेते हुए अधिकारियों ने छापेमारी का निर्देश दिया।
विज्ञापन


मंगलवार की रात करीब 9:30 बजे मुख्य सतर्कता निरीक्षक यातायात रंजय सिंह, मुकेश कुमार, संजय चतुर्वेदी, आरपीएफ  सुरक्षा विभाग के निरीक्षक इश्तियाक अहमद खान ने प्लेटफॉर्म नौ पर खड़ी एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में छापा मारा। जनरल कोच में उन्होेंने रेलवे सुरक्षा बल के हेड कांस्टेबल संजीव कुमार सिंह व कांस्टेबल अमरजीत को सीट के बदले रुपये लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। दोनों की तत्काल तलाशी भी ली र्गई। इसमें हेड कांस्टेबल के पास 1720 और कांस्टेबल के पास से 250 रुपये मिले। सतर्कता निरीक्षकों ने कार्रवाई के लिए रिपोर्ट अधिकारियों को सौंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed