फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   robbery at fourlane within half an hour

फोरलेन पर आधे घंटे में लूट की दो वारदात

Wed, 09 Dec 2015 02:18 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 09 Dec 2015 02:18 AM IST
विज्ञापन
फोरलेन पर मंगलवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने स्वास्थ्य कर्मचारी और दुकानदार से लूट कर सनसनी फैला दी। दोनों घटनाएं आधे घंटे के अंदर एक किलोमीटर के दायरे में हुई। पीड़ित की पिटाई करने के बाद बदमाश रुपये, मोबाइल और सामान लूटने के बाद गाड़ी की चाभी लेकर फरार हो गए। खोराबार पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

खोराबार प्रतिनिधि के अनुसार बड़गो, न्यू मौलवी चक कॉलोनी के रहने वाले सौरभ श्रीवास्तव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा में कर्मचारी हैं। मंगलवार की शाम साढ़े छह बजे बाइक से वह घर लौट रहे थे। फोरलेन बाईपास पर खोराबार के चंवरी में पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर सौरभ को रोकने के बाद तमंचा तान लिया।
विज्ञापन

विरोध करते हुए सौरभ ने बदमाश का तमंचा पकड़ लिया, जिसके बाद बीच में बैठे दूसरे बदमाश ने हेलमेट से उसकी पिटाई कर दी और जेब में रखे पांच हजार रुपये, पर्स, दो मोबाइल छीन लिया। इसके बाद गाड़ी की चाभी लेकर जगदीशपुर की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वारदात के आधे घंटे बाद कुरमौल गांव रेलवे क्रॉसिंग ओवरब्रिज के पास झंगहा, शिवपुर (रामपुर चौराहा) के रहने वाले अमरजीत को ओवरटेक कर रोक लिया और तमंचे के बट से घायल करने के बाद जेब में रखे 10 हजार रुपये, मोबाइल और पर्स छीन लिया। कीमती सामान होने के अंदेशा में बाइक की डिक्की तोड़ दी। वारदात के बाद बदमाश बाइक की चाभी लेकर सोनबरसा की तरफ भाग निकले।

पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। एसओ खोराबार रामअशीष यादव ने बताया कि बाइक सवार बदमाशों के बारे में छानबीन चल रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर घटना का खुलासा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed