फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   robbers robbed truck and money

ट्रक और रकम लूट ले गए बदमाश

Sun, 17 Jul 2016 07:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Sun, 17 Jul 2016 07:56 PM IST
विज्ञापन
robbers robbed truck and money
ट्रक लूटा - फोटो : file photo
वाराणसी हाईवे पर डंवरपार में शनिवार की रात चालक का अपहरण कर बोलेरो सवार बदमाश रकम और ट्रक लूट ले गए। बदमाशों ने चालक के कपड़े उतरवा दिए। उसके हाथ और आंख पर पट्टी बांधने के बाद  उसे संतकबीरनगर में सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। राहगीरों की मदद से उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने चालक को बेलीपार थाने भेजा। वहां अज्ञात बदमाशों पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


बेलीपार प्रतिनिधि के अनुसार आजमगढ़, कटया रानीसराय के ललई यादव अपना ट्रक खुद चलाते हैं। शुक्रवार की देर शाम गीडा से वह चावल लेकर बड़हलगंज गए थे। शनिवार की रात चावल उतारने के बाद खाली ट्रक लेकर वह गीडा लौट रहे थे। रास्ते में डंवरपार के पास ट्रक सड़क किनारे खड़ा कर ललई तौलिया लपेटने के बाद केविन में सो गए। रात दो बजे के करीब बोलेरो से पांच की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने केविन में घुसने के बाद तमंचा सटाकर शर्ट की जेब में रखे 12 हजार रुपये लूट लिए। वारदात के बाद उन्होंने ललई को बोलेरो में बैठा लिया। तीन बजे के करीब संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल क्षेत्र ललई का बनियान, तौलिया उतारकर हाथ और आंख पर पट्टी बांधकर उन्हें सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन


एक दुकानदार की मदद से हाथ और आंख की पट्टी खोलने के बाद उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर वारदात की सूचना दी। मौके पर पहुंची संतकबीरनगर की पुलिस ने घटनास्थल बेलीपार का बताते हुए वहां भेज दिया। बेलीपार आते समय ललई को पता चला कि बदमाश उनका ट्रक भी उठा ले गए। तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर बेलीपार पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed