फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   robbers are tried to loot the purse, people arrest

गोलघर में पर्स लूटने की कोशिश, राहगीरों ने युवक को पकड़ा

Mon, 20 Jun 2016 08:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 20 Jun 2016 08:38 PM IST
विज्ञापन
robbers are tried to loot the purse, people arrest
पर्स लूट - फोटो : demo pic
गोलघर में सोमवार की दोपहर डॉक्टर को दिखाकर रिक्शे से लॉज जा रही महिला का बाइक सवार युवक ने पर्स लूटने का प्रयास किया। हाथ से छिटककर बैग जमीन पर गिरने के साथ ही महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। राहगीरों ने पर्स छीनने की कोशिश करने वाले बाइक सवार युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


नेपाल, बुटवल की रहने वाले रामेश्वर जायसवाल अपनी पत्नी सीमा के साथ गोरखनाथ में स्थित प्राइवेट अस्पताल में दिखाने आए थे। डॉक्टर को दिखाने के बाद दोपहर एक बजे रिक्शे से पत्नी को लेकर वह चंद्रलोक लॉज जा रहे थे। काली मंदिर के पास पीछे से आए बाइक सवार युवक ने सीमा का पर्स छीन लिया। इसी दौरान पर्स छिटककर सड़क पर जा गिरा। शोर मचाने पर राहगीरों ने पर्स छीनने की कोशिश करने वाले बाइक सवार युवक को पकड़ लिया। पकड़ा गया युवक पीपीगंज के जसवल का रहने वाला है।
विज्ञापन


पुलिस को उसने बताया कि जल निगम  विभाग में वह चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। झटका लगने से महिला पर्स गिर गया था। गलतफहमी में लोगों ने उसे पकड़ लिया। एसएसआई कैंट एसएन सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्स लूटने की कोशिश में पकड़ा गया बदमाश

गुलरिहा के कंचनपुर में सोमवार की दोपहर युवती का पर्स लूटने की कोशिश करने वाले बदमाश को राहगीरों ने पकड़ लिया। पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। चिलुआलाल क्षेत्र के रहने वाले बदमाश ने दो दिन पहले रेलवे कर्मचारी की पत्नी का पर्स लूटा था। उसके साथियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

गुलरिहा के इटहिया निवासी संदीप कुमार सोमवार की सुबह भांजी स्नेहा और दादी कुमारी देवी को लेकर मेडिकल कॉलेज आए थे। डॉक्टर को दिखाने के बाद दोपहर 12 बजे दोनों को बाइक से लेकर वह घर लौट रहे थे। कंचनपुर चौराहे के पास पीछे से आए बाइक सवार बदमाश ने झपट्टा मारकर युवती का पर्स लूटने का प्रयास किया। शोर मचाने पर राहगीरों ने बदमाश को घेर लिया। पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में युवक की पहचान चिलुआताल के बरगदवां निवासी मुकेश के रूप में हुई।


उसने बताया कि 18 जून को उसने कंचनपुर चौराहे बेटे का एडमिशन कराने मेट्रोपॉलीटन स्कूल जा रही रेलवे कर्मचारी की पत्नी का पर्स भी लूटा था। सूचना पर पहुंची रेलवे कर्मचारी की पत्नी ने उसकी पहचान कर ली। पुलिस को बदमाश के छात्रसंघ चौराहे पर हुई घटना में भी शामिल होने का संदेह है। सीओ गोरखनाथ डीएन शुक्ल ने बताया कि पकड़े गए युवक से पूछताछ चल रही है। जल्द ही उसके साथियों को भी गिरफ्तार कर लेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed