फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   road accident ded in 5

सड़क हादसों में पांच की मौत, पांच  घायल

Wed, 15 Mar 2017 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 15 Mar 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
road accident ded in 5
क्राइम
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में होली के दिन हुए सड़क हादसों में पांच की मौत हो गई। वहीं, चार लोग जख्मी हो गए। घायलों का उपचार अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। 
विज्ञापन

चौरीचौरा प्रतिनिधि के मुताबिक फुटहवा इनार से सोनबरसा जा रहे मार्ग पर दो बाइक में आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं दो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में चौरीचौरा, शत्रुघ्नपुर के बनरहवा टोला निवासी राजा चौहान और देवरिया के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के कतौरा जोल्हावारी निवासी दिलीप निषाद की मौत हो गई। फुटहवा इनार निवासी देवानंद और राघोपुर निवासी ऋषिमुनि घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


पीपीगंज प्रतिनिधि के मुताबिक सोमवार को होली के दिन बाइक सवार युवकों ने बरहटा गांव के निवासी त्रिलोकी सहानी के 8 वर्षीय छोटे बेटे आदित्य सहानी को ठोकर मार दिया जिससे तत्काल उसकी मौत हो गई । ग्रामीणों ने दौड़ाकर बाइक सवारों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रह्मपुर प्रतिनिधि के मुताबिक झंगहा थाना क्षेत्र के नदुआ ज्ञानपार गांव के पास दो बाइक की टक्कर में स्टांप विक्रेता घायल हो गए। सोमवार सुबह एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सिंहपुर गांव निवासी 55 वर्षीय हरेराम पांडेय चौरीचौरा तहसील में स्टांप विक्रेता थे। वह रविवार को घर से बाइक से कहीं के लिए निकले थे। घर लौटते समय इसी थाना क्षेत्र के नदुआ ज्ञानपार गांव के पास मोड़ पर उनकी बाइक से सामने से आ रही एक दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। घरवाले उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराए थे जहां उनकी मौत हो गई। 
मझगांवा प्रतिनिधि के मुताबिक गगहा थाना क्षेत्र के कलानी निवासी राकेश सिंह (45) सोमवार की शाम करीब चार बजे कौड़ीराम से सब्जी लेकर बाइक से घर जा रहे थे कि कौड़ीराम- गजपुर मार्ग पर पलहपुर गांव के सामने अज्ञात वाहन की ठोकर से मौके पर ही मौत हो गई। धुरियापार प्रतिनिधि के मुताबिक सिकरीगंज थाना क्षेत्र के टांडी गांव के समीप बाइक और ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में सिकरीगंज थाना क्षेत्र के भेउसा निवासी आशा पत्नी शिवप्रसाद, जयप्रकाश पुत्र रामनरेश, नागेंद्र पुत्र रामलगन घायल हो गए।



हादसे में बालबाल बची विधायक
चौरीचौरा से लखनऊ जा रही नवनिर्वाचित विधायक संगीता यादव की कार में झंगहा थाना क्षेत्र के गहिरा में पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन जोरदार टक्कर मार कर फरार हो गया। इस दुर्घटना में नवनिर्वाचित विधायक संगीता यादव बाल-बाल बच गई। दुर्घटना के बाद विधायक संगीता यादव दूसरी गाड़ी से लखनऊ के लिए रवाना हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed