{"_id":"58e4ee554f1c1bc06e5b6a48","slug":"retiered-teacher-was-died-in-suspected-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद सुलझाने गए रिटायर्ड शिक्षक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाद सुलझाने गए रिटायर्ड शिक्षक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Thu, 06 Apr 2017 02:00 AM IST
विज्ञापन
मौत
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरपुर गांव में बुधवार को विवाद सुलझाने गए रिटायर्ड शिक्षक रामजी (70) की मौत हो गई। मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। विवाद घर की छत पर लटक रहे बांस की डाल काटने को लेकर हुआ था। मामला पुलिस तक पहुंचा है।
गोला थानाक्षेत्र के हरपुर गांव में राकेश सिंह और विजय बहादुर सिंह के मकान आसपास हैं। राकेश की छत पर बांस के एक पेड़ का कुछ हिस्सा लटक रहा था। उन्होंने इसे बुधवार सुबह काटने की कोशिश की। इसकी जानकारी मिलते ही विजय बहादुर ने विरोध शुरू कर दिया। इसके बावजूद राकेश नहीं माने और डाल काटने पर अड़े रहे। इसी बात पर विवाद बढ़ गया और मारपीट होने लगी। मारपीट में राकेश का सिर फट गया। इससे चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर राकेश के चाचा और रिटायर्ड शिक्षक रामजी (70) बीच-बचाव करने पहुंच गए। रामजी ने राकेश को बचाने की कोशिश भी की।
इसी बीच किसी ने छत पर जोर से डंडा पटक दिया। ऐसा लगा कि कुछ गिर गया। इसके बाद ही रामजी अचेत होकर होकर गिर गए। गोला प्रतिनिधि के मुताबिक अचेत अवस्था में ही रामजी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गोला थाना पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाना था। पंचनामा भी भरवाया गया था लेकिन घर वालों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इसलिए शव घर वालों के ही हवाले कर दिया गया। मारपीट के मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।