फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   rape for 8 manth girl

आठ महीने की मासूम से रेप

Mon, 01 May 2017 07:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 01 May 2017 07:20 PM IST
विज्ञापन
rape for 8 manth girl
rape
बांसगांव इलाके में आठ महीने की मासूम बच्ची के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। युवक खेलाने के बहाने से मासूम को बागीचे में ले गया और फिर रेप किया। रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्र हुए तो आरोपी फरार हो गया। खून से लथपथ मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने रेप का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन

बांसगांव प्रतिनिधि के मुताबिक सुरैना गांव निवासी मिथिलेश अपने मौसी के घर आया था। मौसी के बेटे की आठ महीने की बेटी को लेकर रविवार की देर शाम वह अचानक खेलाने के बहाने बागीचे में चला गया। थोड़ी दूरी पर स्थित एक बागीचे में ले जाकर उसने बच्ची से रेप किया। अचानक बागीचे से तेज आवाज सुनकर ग्रामीण उस ओर दौड़े तो वहां पर बच्ची की हालत देखकर दंग रह गए। बच्ची खून से लथपथ थी और आरोपी भाग रहा था। इसके बाद बच्ची को ग्रामीण अस्पताल ले गए और घरवालों को इसकी जानकारी दी। स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दूसरी तरफ चर्चा है कि रेप करने वाला युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है। उसका इलाज भी चल रहा है। हालांकि इसकी पुष्टि चिकित्सकीय जांच-पड़ताल के बाद हो सकेगी।  
विज्ञापन


मासूम बच्ची के प्राइवेट पार्ट के साथ युवक ने छेड़छाड़ की है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची का मेडिकल कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed