फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Rammiln sent to jail at night, increased discomfort of Amarmani

रात में जेल भेजे गए राममिलन, अमरमणि की बेचैनी बढ़ी

Sat, 05 Dec 2015 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 05 Dec 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। शासन की सख्ती के बाद बृहस्पतिवार आधी रात को अधिकारियों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती पूर्व सपा नेता राममिलन यादव को जेल भेज दिया। इसके साथ ही अमरमणि त्रिपाठी समेत पांच अन्य लोगों की भी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

हाईकोर्ट के निर्देश पर शनिवार को एडीजी कारागार, डीजी चिकित्सा शिक्षा मेडिकल टीम के साथ इलाज करा रहे कैदियों के स्वास्थ्य की जांच कराने आ रहे हैं। वे सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति की जानकारी भी लेंगे।

इलाज के बहाने मेडिकल कॉलेज में कैदियों के आराम फरमाने की शिकायत को लेकर शासन के तेवर सख्त हैं। एक सप्ताह के भीतर मेडिकल कॉलेज में भर्ती सत्ता के करीबी रामवृक्ष यादव, रामायण यादव को अधिकारियों ने मेडिकल कॉलेज से वापस जेल भेज दिया।

उधर, बृहस्पतिवार की आधी रात को सजायाफ्ता कैदी राममिलन यादव को भी अधिकारियों के निर्देश पर आनन फानन में मंडलीय कारागार भेज दिया गया। वर्तमान में अमरमणि त्रिपाठी उनकी पत्नी मधुमणि, गोपाल यादव, राजेश दुबे और मारकंडेय शाही मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं।

शनिवार की सुबह एडीजी कारागार डॉ. डीएस चौहान, डीजी चिकित्सा शिक्षा डॉक्टर बीएन त्रिपाठी अपनी टीम के साथ भर्ती कैदियों की जांच कराएंगे। दोपहर बाद सर्किट हाउस में मंडलीय कारागार, मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर और जिला प्रशासन के अफसरों संग बैठक कर स्थिति की समीक्षा करेंगे।

कहा जा रहा है कि अफसरों की जांच के बाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती अमरमणि के साथ ही अन्य कैदियों को भी यहां से हटाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed