फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Flats built on encroached government land in Bisrakh; orders issued for action.

Noida News: बिसरख में सरकारी जमीन पर कब्जा कर बना दिए फ्लैट, कार्रवाई के आदेश

Fri, 11 Sep 2026 09:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 09:30 PM IST
विज्ञापन
Flats built on encroached government land in Bisrakh; orders issued for action.
- प्राधिकरण के एसीईओ ने अवैध कब्जेदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने और निर्माण हटाने के दिए निर्देश
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बिसरख गांव में सरकारी जमीन पर कब्जा कर दुकानों, मॉल और फ्लैट का अवैध निर्माण कर उनकी खरीद-फरोख्त किए जाने की शिकायत पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने कार्रवाई के आदेश दिए हैं। प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने संबंधित अधिकारियों को अवैध कब्जे हटाने के साथ ही आरोपियों के खिलाफ बिसरख थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
प्राधिकरण अधिकारियों के मुताबिक बिसरख निवासी अरविंद कुमार ने लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया है कि बिसरख निवासी कुलदीप भाटी, भाई विकास भाटी, आदेश भाटी, भारत , अरविंद और अभिषेक ने सरकारी जमीन पर दुकान, मॉल और फ्लैट बनाए हैं। इन संपत्तियों की खरीद-फरोख्त किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। मामले में एसीईओ सुमित यादव ने ओएसडी गिरीश कुमार झा, महाप्रबंधक एके सिंह, एडीजीएम एवं प्रभारी अतिक्रमण दस्ता विजय रावल को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को संबंधित खसरा नंबरों पर हुए अतिक्रमण की जांच कर उसे हटाने और अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ बिसरख थाने में केस दर्ज कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


पहले भी दर्ज कराई जा चुकी है शिकायत
प्राधिकरण के मुताबिक कुलदीप समेत अन्य लोगों के खिलाफ पूर्व में भी बिसरख थाने में शिकायत दी जा चुकी है। आरोप है कि जमीन का मुआवजा उठाए जाने के बाद भी कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर प्लॉटिंग की और दुकानें बनाकर उन्हें बेच दिया। अब ताजा शिकायत के बाद प्राधिकरण ने दोबारा सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed