फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Raid on wine factory

कच्ची शराब की ‘फैक्ट्री’ पर छापा, एक गिरफ्तार

Mon, 15 May 2017 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 15 May 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
Raid on wine factory
कच्ची शराब की फैक्ट्री की जांच करती पुलिस। - फोटो : Amar Ujala
शराब की अवैध दुकानों को लेकर मचे बवाल के बीच पुलिस ने रविवार को गुलरिहा में कच्ची शराब की फैक्ट्री पकड़ी। सीओ गोरखनाथ (आईपीएस) चारु निगम को गश्त के दौरान ग्रामीणों ने इस बाबत सूचना दी थी। इसे गंभीरता से लेते हुए मेडिकल चौकी इंचार्ज और फोर्स के साथ सीओ ने मौके पर छापेमारी की तो वहां से एक महिला पकड़ी गई और कमरे में रखी सौ लीटर कच्ची शराब, 15 क्विंटल लहन बरामद हुआ। हालांकि कच्ची शराब का कारोबारी और महिला का पति फरार हो गया। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


गुलरिहा इलाके के गुगलहा गांव में कच्ची शराब का धंधा बड़े पैमाने पर चल रहा था। गांव का ही समरजीत और उसकी पत्नी गुड्डी टीनशेड के मकान में शराब बनाने और बेचने का काम कर रहे थे। इसे लेकर कई बार ग्रामीणों ने शिकायत भी की थी लेकिन पुलिस मामले को मैनेज कर देती थी। रविवार को सीओ गोरखनाथ चारु निगम गश्त कर रही थीं, इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने उनसे कच्ची शराब की शिकायत की।
विज्ञापन


इसके बाद सीओ मेडिकल कॉलेज चौकी इंचार्ज संजय यादव, दरोगा प्रवीन राय, सिपाही लक्की पांडेय के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचते ही शराब कारोबारी भाग गया पर महिला पकड़ ली गई। पुलिस ने जमीन में गाड़कर रखे गए लहन को नष्ट करा दिया, जबकि कमरे से सौ लीटर कच्ची शराब, फिटकरी, तीन क्विंटल कोयला, शराब बनाने के उपकरण आदि बरामद कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed