{"_id":"58306acb4f1c1b593690193f","slug":"quarreling-in-two-sides-one-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे, एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 20 Nov 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
पिटाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंपियरगंज इलाके के बादशाहपुर में बच्चों के पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घर में घुसकर हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल एक शख्स की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि चार घायलों का सीएचसी में उपचार चल रहा है।
कैंपियरगंज प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बे के रामदवन और रामा के परिवार के बच्चों में दस दिन पूर्व झगड़ा हुआ था। आरोप है कि इसी पुराने विवाद को लेकर शुक्रवार शाम करीब सात बजे रामदवन, रामकृष्ण, वीरेंद्र, प्रदीप और अवधेश लाठी-डंडे के साथ रामा पासवान के घर में घुस गए और पूरे परिवार की पिटाई कर दी। इसमें रामा पासवान (55), पत्नी भानमती (50), पुत्र राजू (30), पुत्र राजेंद्र उर्फ लोहा (25), बहु जंतीरा देवी (25) गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को सीएचसी कैंपियरगंज लाया गया, जहां डॉक्टरों ने सिर में गंभीर चोट लगे होने की वजह से प्राथमिक उपचार के बाद रामा को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान रात करीब 12 बजे उनकी मौत हो गई। बाकी घायलों का इलाज चल रहा है। वहीं जंतीरा की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतक के भाई लालचंद की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।