फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   purse of girl was looted at chatrasangh churaha

छात्रसंघ चौराहे पर बदमाशों ने लूटा छात्रा का पर्स 

Sat, 18 Jun 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 18 Jun 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
purse of girl was looted at chatrasangh churaha
पीड़ित छात्राओं से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : rajesh kumar
छात्रसंघ चौराहे पर शुक्रवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने एक छात्रा का पर्स लूट लिया। गगहा क्षेत्र की रहने वाली छात्रा अहमदाबाद से छोटी बहन के साथ घर जा रही थी। मौके पर पहुंची कैंट पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पीड़ित ने घटना के संबंध में तहरीर दी है।
विज्ञापन


गगहा के पड़पुरवा के रहने वाले अमरजीत की बड़ी बेटी पूनम पति के साथ अहमदाबाद में रहती है। एमए में पढ़ने वाली छोटी बहन छाया और सुमन छह जून को उससे मिलने अहमदाबाद गई थीं। शुक्रवार शाम साढे़ सात बजे छाया, पूनम के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचीं। गगहा की बस पकड़ने के लिए रिक्शे से दोनों कचहरी बस स्टेशन जा रही थीं।
विज्ञापन


छात्रसंघ चौराहे से पहले एनसीसी आफिस के पास पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर छाया का पर्स छीन लिया और पैडलेगंज की ओर भाग निकले। शोर मचाने पर जुटे लोगों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर यूनिवर्सिटी चौकी प्रभारी अवधेश उपाध्याय सिपाहियों के साथ पहुंचे। छाया ने बताया कि पर्स में 10 हजार रुपये, दो मोबाइल, एटीएम कार्ड और अन्य कागजात थे। एसएसआई कैंट एसएन सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के व्यक्ति के थे रुपए
यूनिवर्सिटी चौकी प्रभारी अवधेश पांडेय को छाया ने बताया कि वह चित्रकूट में रहकर एमए कर रही है। गर्मियों की छुट्टी पर गांव आई थी। वहां से दोनों बहनें दीदी से मिलने अहमदाबाद चली गईं। चौकी प्रभारी को उसने बताया कि पर्स में 10 हजार रुपए गांव के एक व्यक्ति के थे। उन लोगों ने वह रकम उनके घर तक पहुंचाने के लिए कहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed