{"_id":"ad610827bfea74fe8f74a5cc86d65b55","slug":"prisioner-climb-the-tree-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में पेड़ पर चढ़ा कैदी, अफसर हलकान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल में पेड़ पर चढ़ा कैदी, अफसर हलकान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2016 09:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। मंडलीय कारागार में प्रेमिका से मिलने की जिद पर अड़ा एक कैदी मंगलवार की सुबह पेड़ पर चढ़ गया। वह अपनी प्रेमिका की मंगलवार को हो रही शादी को लेकर परेशान था। उसे मनाने में नाकाम जेल अफसरों ने अंतत: उसके भाई को बुलवाया। उसने कैदी को समझाकर नीचे उतारा।
कैंपियरगंज के मुसाबार निवासी कर्मराज के खिलाफ पुलिस ने नाबालिग किशोरी का अपहरण कर दुराचार करने का मुकदमा दर्ज किया था। जुलाई 2015 में कैंपियरगंज पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। तभी से वह जेल में है। सोमवार को कर्मराज का दोस्त उससे मिलने जेल आया था। मुलाकात के दौरान दोस्त ने उसे बताया था कि उसकी प्रेमिका की मंगलवार को शादी है। इसके बाद कर्मराज परेशान हो गया।
जेल सूत्रों के मुताबिक रात में वह सोया नहीं और बैरक में टहलता रहा। सुबह साढ़े छह बजे बैरक खुलते ही आत्महत्या की धमकी देते हुए कर्मराज पेड़ पर चढ़ गया। इसके बाद जेल में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक एसके शर्मा, जेलर आरके सिंह, डॉ. राजेश कुमार सिंह, डिप्टी जेलर देवदर्शन सिंह, विपुल सिंह उसे नीचे उतारने का प्रयास करते रहे, लेकिन वह प्रेमिका से मिलने की जिद पर अड़ा रहा।
विज्ञापन
अंतत: जेल अधिकारियों ने कर्मराज के भाई परमवीर को फोन कर बुलाया। परमवीर ने कर्मराज को समझाकर नीचे उतारा। उसे बैरक में बंद कर दिया गया है।
छह घंटे परेशान रहे अधिकारी
कर्मराज सुबह साढ़े छह बजे पेड़ पर चढ़ा था। दोपहर साढ़े बारह बजे तक अधिकारी उसे नीचे उतारने के लिए मनातेे रहे, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा। जेल में बंद अन्य कैदी भी उसे नीचे उतारने के लिए तरह-तरह का प्रलोभन देते रहे।
कर्मराज प्रेमिका से मिलने की जिद्द कर रहा था। दोपहर में उसे समझाकर किसी तरह से पेड़ से नीचे उतार लिया गया।
- आरके सिंह, जेलर