{"_id":"56e822f24f1c1bdc108b4a5b","slug":"police-officers-try-to-recognise-suspected-place","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादित जगहों की पहचान करने में जुटे थानेदार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवादित जगहों की पहचान करने में जुटे थानेदार
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Tue, 15 Mar 2016 08:27 PM IST
विज्ञापन
होली में शांति बनाए रखने के लिए डीजीपी ने मांगी जानकारी
होली को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस अधिकारी संवेदनशील स्थानों की पहचान करने में जुट गए हैं। डीजीपी ने पुलिस कप्तान को ऐसे स्थानों को चिह्नित कर निगरानी करने और समय रहते इसका समाधान तलाशने का निर्देश दिया है। उनके निर्देश पर एसएसपी ने थानेदारों को सूचना जुटाने में लगा दिया है।
डीजीपी जावीद अहमद ने पुलिस अधिकरियों को लिखे पत्र में होलिका दहन, होली को सकुशल संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी करने का निर्देश दिया है। उन्होंने 17 बिंदुओं पर जारी अपने आदेश का कड़ाई से पालन करने के साथ ही सभी थानेदारों से क्षेत्र के विवादित स्थानों की जानकारी लेने को कहा है। उनके निर्देश के बाद एसएसपी ने सभी थानेदारों को तैयारी पूरी करने के बाद क्षेत्र में कोई समस्या न होने का प्रमाण पत्र भी देने को कहा है।
उन्होंने सीओ को विवादित स्थानों की निगरानी करने का आदेश दिया है। एसपी जीआरपी को भी पैसेंजर ट्रेनों में एस्कार्ट की संख्या बढ़ाने के साथ ही रंग, गुब्बारा, पानी लेकर सफर करने वालों पर कार्रवाई करने को कहा गया है।