फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Police arrested two people of Afganistan

अफगानिस्तान के दो नागरिक हिरासत में

Sat, 28 Jan 2017 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 28 Jan 2017 02:00 AM IST
विज्ञापन
Police arrested two people of Afganistan
अरेस्‍ट
पिपराइच पुलिस ने इलाके में पेट की दवा बेच रहे दो अफगानिस्तानी नागरिक को 70 हजार रुपये की नकदी के साथ हिरासत में लिया है। पूछताछ में दोनों ने पहले भी भारत आने की बात स्वीकार की है। दोनों के बयान पुलिस को संदिग्ध लग रहे हैं। सूचना पाकर देर रात पुलिस अफसर भी थाने पहुंच गए। दोनों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन


पिपराइच प्रतिनिधि के मुताबिक शुक्रवार शाम करीब छह बजे वाहनों की चेकिंग के दौरान दो अफगानी नागरिक इलाके में कार से पेट की दवा बेचते दिखे। पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो उनकी पहचान काबुल शहर के थाना नंबर आठ क्षेत्र के करतीनाऊ निवासी हजारबुल पुत्र गुलालम और नसीर अहमद पुत्र बदमागुल के रूप में हुई। युवकों ने बताया कि वह पांच जनवरी को दिल्ली आए थे। वहां से फिर 11 जनवरी को गोरखपुर आ गए। उनसे प्राप्त वीजा पर गोरखपुर एलआईयू का मोहर भी लगा हुआ है।
विज्ञापन


दवा के बारे में उनका कहना है कि यह पेट की दवा है, जिसे दो साल पहले भी यहां बेच चुके हैं। हालांकि पकड़े जाने के बाद दोनों ही एक-दूसरे का नाम नहीं बता पा रहे थे, जिससे पुलिस का संदेह बढ़ गया। थानेदार ने बताया कि अफसरों को सूचना दे दी गई है। पूछताछ जारी है। उनके पास से 70 हजार रुपये मिले हैं, जो नकली है या नहीं, इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed