{"_id":"59244a9d4f1c1b653e535af5","slug":"police-annunciated-against-criminals-in-colonies","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध के प्रति पुलिस ने किया सतर्क","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपराध के प्रति पुलिस ने किया सतर्क
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 24 May 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों से लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस ने मुनादी कराई।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुड़सवार और बैंडबाजे के साथ अपराधियों के घर दस्तक देकर लोगों को सतर्क करने की पुलिस के अभियान की शुरुआत मंगलवार को कोतवाली इलाके से हुई। एसपी सिटी के निर्देशन में चला यह अभियान पहले दिन सिर्फ औपचारिकता मात्र ही रहा। महज 20 मिनट तक चले इस अभियान में पुलिस एक मोहल्ले में ही घूमकर लौट आई।
अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने मुनादी कर लोगों को जागरूक करने की योजना बनाई है। इसी क्रम में मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे अभियान की शुरुआत हुई। कोतवाल माधव प्रसाद द्विवेदी, एसएसआई बृजेश सिंह यादव की मौजूदगी में घुड़ सवार पुलिस बल और बैंड बाजे के साथ गश्त करते हुए पुलिस कोतवाली के अस्करगंज मोहल्ले में पहुंची। मोहल्ले में थोड़ी देर पुलिस ने बैंड-बाजा बजवाया। अचानक शोरगुल सुनकर मोहल्ले के लोग अपने दरवाजे से बाहर आ गए।
पुलिस ने मोहल्ला के लोगों को न तो अभियान की जानकारी दी और न ही रजिस्टर्ड अपराधियों के बारे में बताया। करीब 20 मिनट तक मोहल्ले में रहने के बाद कोतवाल के निर्देश पर पुलिस लौट आई।
विज्ञापन
लाउडस्पीकर से लोगों करना है सतर्क
अभियान के तहत पुलिस को अपराधियों के घर जाकर बैंड या डुगडुगी बजानी है। आसपास रहने वालों को सतर्क करते हुए अपराधी या बदमाशों की जानकारी देनी है। लाउडस्पीकर से मोहल्ले के लोगों को बताना है कि जो अपराधी उनके मोहल्ले में रहता है, उसके अपराध कितने और किस तरह के हैं। इसका एक मकसद यह भी है कि संदिग्ध अपराधियों की जानकारी होने पर मोहल्ले के लोग तत्काल पुलिस को सूचना देेंगे और अपराधियों को पकड़ने में आसानी होगी।