{"_id":"1dfd58a80f77820af1385d12808e72b3","slug":"pipraich-robary-villegers-killed-one-robber-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिपराइच में डकैती, ग्रामीणों ने एक डकैत को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिपराइच में डकैती, ग्रामीणों ने एक डकैत को मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2016 07:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। पिपराइच के जंगल सुभान अली में मंगलवार की रात सफाई कर्मी और उसके घरवालों पर हमला कर डकैतों ने लूटपाट की। शोर सुनकर जुटे गांववालों ने एक डकैत को पकड़ लिया।
पिटाई के बाद उसे खंभे से बांध मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस पकड़े गए डकैत को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मामूली रुप से घायल सफाईकर्मी और उसके घरवालों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस ग्रामीणों की पिटाई से मरे डकैत के शिनाख्त की कोशिश में जुटी है।
विज्ञापन
पिपराइच प्रतिनिधि के अनुसार जंगल सुभान अली गांव निवासी तूफानी (54) नगर निगम में संविदा पर सफाईकर्मी है। मंगलवार की रात पत्नी गायत्री, बेटा रमउद, बिरजू और बेटी पुष्पावती के साथ घर के बरामदे में सोए थे।
बड़ा बेटा दिनेश पत्नी और बच्चों के साथ बरामदे से सटे कमरे में था। रात 12 बजे 10 की संख्या में पहुंचे डकैतों ने तूफानी के चारपाई के बगल में बंद ताला तोड़ आलमारी में रखे 50 हजार रुपये और जेवरात निकाल लिए।
आहट पाकर तूफानी जगा तो एक बदमाश ने राड से हमला कर घायल कर दिया। शोर सुनकर पत्नी, बेटे उठे तो उन्हें भी हमला कर घायल कर दिया। परिवार के लोगों की चीख - पुकार सुन ग्रामीणों ने डकैतों को दौड़ा लिया। मौके पर पकड़े गए एक डकैत को पीटकर अधमरा करने के बाद खंभे से बांधकर सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंचे एसओ अजय ओझा अचेत हाल में डकैत को लेकर सीएचसी पिपराइच पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अन्य बदमाशों की तलाश में भोर तक आसपास के गांवों में छानबीन चली लेकिन कोई मिला नहीं। डकैतों के हमले में घायल हुए तूफानी उसकी पत्नी और बेटे को पुलिस ने सीएचसी पिपराइच में भर्ती कराया।
सुबह 10 बजे अस्पताल पहुंचे पिपराइच की विधायक राजमति के बेटे अमरेंद्र निषाद ने पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी लेने के साथ ही आर्थिक मदद की। उपचार के बाद शाम को घायलों को डॉक्टर ने छुट्टी दे दी।
तूफानी का कहना है कि 29 अप्रैल को बेटी की शादी तय है। दो दिन बाद बरिछा होना है। पुलिस डकैत के शिनाख्त की कोशिश में जुटी है। छानबीन में डकैतों के बेतिया के होने की जानकारी मिली है। पुष्टि के लिए थाने से एक टीम बिहार भेजी गई है।
जंगल सुभान अली में ग्रामीणों की पिटाई से मरे बदमाश के शिनाख्त की कोशिश चल रही है। छानबीन में चोरी चोरी कर भागते समय बदमाश के पकड़े जाने की जानकारी मिली है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश एसओ को दिया है।
- लव कुमार, एसएसपी