फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   pickup driver died in road accident

ट्रक की चपेट में आए पिकअप चालक की मौत

Sun, 17 Apr 2016 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 17 Apr 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
pickup driver died in road accident
हादसा
सहजनवां के भीटी रावत में शनिवार की रात फोरलेन पर ट्रक की चपेट में आए पिकअप चालक की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रुप से घायल हुए उसके साथी को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। नंदानगर में कुशीनगर की तरफ जा रही बोलेरो ने सामने से आ रही कार में टक्कर मार दी जिसमें चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


सहजनवां प्रतिनिधि के अनुसार खजनी के सैरो पानापार निवासी बबलू गौड़ (32) गोरखपुर में दीप कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करता था। कंपनी का सामान लेकर वह पिकप गाड़ी से बस्ती के रुधौली जा रहा था। रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपने एक साथी के साथ भीटी रावत चौराहे पर सड़क पार कर रहा था। इसी बीच बस्ती की तरफ से आ रहे सरिया लदे ट्रक की चपेट में आ गया।
विज्ञापन


हादसे में बबलू की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी मालदा, हसनपुर के गढ़वा निवासी विक्टर शेख घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक लेकर चालक फरार हो गया।

जगदीशपुर प्रतिनिधि के अनुसार शाम सात बजे एक कुशीनगर की तरफ जा रही बोलेरो ने नंदानगर में ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रही कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार अजित सिंह और शिवम गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि बोलेरो में बैठे छोटू 13 वर्ष तथा जितेंद्र 22 निवासी पीपीगंज को भी चोटें आईं। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed