{"_id":"dfc0ba081f5c6cee4fde257af88e85d1","slug":"people-throw-chair-in-bollywood-night-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड नाइट में हंगामा, महिला का सिर फटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बॉलीवुड नाइट में हंगामा, महिला का सिर फटा
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड नाइट में सोमवार की रात यूनिवर्सिटी परिसर में जमकर हंगामा हुआ। जगह पाने के लिए लोगों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी। पुलिस के बल प्रयोग करने पर अफरा-तफरी मच गई। हंगामे के बीच शोहदों ने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर दी। इसके बाद स्थिति बिगड़ गई। बहुत से लोग शो बीच में ही छोड़कर चले गए। रात एक बजे तक चले शो में पुलिस भीड़ को काबू करने के लिए जूझती नजर आई।
गायिका सुनिधि चौहान और जावेद अली के कार्यक्रम में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए शहर और देहात क्षेत्र के थानेदारों के अलावा पीएसी और प्रशिक्षु सिपाहियों की डयूटी लगी थी। रात नौ बजे दर्शक दीर्घा में पीछे की तरफ डांस कर रहे युवकों के दो गुटों में विवाद हो गया। इसके बाद कुर्सियां चलने लगीं। इसमें एक महिला का सिर फट गया। भीड़ से घिरी महिलाओं और लड़कियों के साथ कुछ लोगों ने अभद्रता भी कर दी। बवाल बढ़ने पर एसपी (सिटी) ने बल प्रयोग कर स्थिति काबू में की।