फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Parshad beaten to BJP leader, bike burned

भाजपा नेता को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, बाइक फूंकी

Sun, 04 Jun 2017 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 04 Jun 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
Parshad beaten to BJP leader, bike burned
पिटाई के बाद पार्षद ने भाजपा नेता की बाइक जला दी। - फोटो : Amar Ujala
वार्ड नंबर-69 महुई सुघरपुर में शनिवार की सुबह नाली बनवाने की फरियाद लेकर गए भाजपा नेता दीपक दुबे पर पार्षद के पति व नगर निगम के पूर्व उप सभापति रामदयाल ने जानलेवा हमला कर दिया। निर्दलीय पार्षद मनोरमा देवी के पति रामदयाल ने भाजपा नेता दीपक दुबे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और लाइसेंसी असलहा छीन लिया। इतना ही नहीं रामदयाल के समर्थकों ने दीपक की बुलेट भी फूंक दी। जैसे-तैसे जान बचाकर दीपक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दीपक की तहरीर पर हत्या की कोशिश, छिनैती, बाइक फूंकने की धाराओं में केस दर्ज कर रामदयाल को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद महुई सुघरपुर में तनाव है। इसे देखते हुए पुलिस, पीएसी की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


घटना शनिवार की सुबह करीब दस बजे आजाद नगर चौकी के बगहा बाबा मंदिर के पास पान की गुमटी पर हुई। बताया गया कि पार्षद के पति रामदयाल पान खा रहे थे तभी मोहल्ले के रहने वाले और पार्षद चुनाव की तैयारी कर रहे भाजपा नेता दीपक दुबे एक नाली बनवाने की फरियाद लेकर पहुंच गए। यहीं पर कुछ विवाद हुआ और दोनों के बीच बहस होने लगी। यह देख आसपास भीड़ भी जुट गई। आरोप है कि देखते ही देखते रामदयाल ने भाजपा नेता दीपक पर हमला बोल दिया। लाइसेंसी असलहा छीनकर रामदयाल ने भाजपा को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
विज्ञापन


दीपक को पिटता देख कुछ लोग आगे आए मगर रामदयाल के समर्थकों की संख्या ज्यादा होने की वजह से वे कुछ नहीं बोले। इसी बीच दीपक की बाइक को भी समर्थकों ने आग के हवाले कर दिया। मारपीट में भाजपा नेता को गंभीर चोट आईं हैं। घटना के बाद पार्षद के पति और उनके समर्थक खोराबार थाने पहुंच गए। वहां हंगामा करने लगे। इस दौरान भाजपा नेता के खिलाफ तहरीर देकर उनपर मारपीट का आरोप लगाया। दूसरी तरफ घायल भाजपा नेता और उनके समर्थक भी थाने पर एकत्र हो गए। इसी बीच तमाम और भाजपा नेता थाने पहुंच गए। भाजपा नेता ने पुलिस को तहरीर दी। इसी आधार पर पार्षद के पति के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद सीओ कैंट की सख्ती के बाद राम दयाल के समर्थक खिसक लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने पर महिला समर्थकों ने काटा बवाल
रामदयाल के समर्थन में कुछ महिलाएं भी खोराबार थाने पहुंच गई थीं। रामदयाल को हिरासत में लेने के बाद महिलाएं साथ लेकर जाने की बात बोलते हुए धरने पर बैठ गईं। एक ओर से भाजपा नेता तो दूसरी ओर से महिला समर्थकों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सख्ती कर सभी को थाने से बाहर किया।

रामदयाल को थाने से हटाया गया
खोराबार थाने पर रामदयाल के समर्थकों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने उन्हें दूसरे थाने में भेज दिया। हालांकि देर रात तक रामदयाल के समर्थक थाने के इर्द-गिर्द घूमते देखे गए।


पहले भी पार्षद पर लगा चुका है मारपीट का आरोप
पार्षद रहने के दौरान भी रामदयाल पर सड़क पर मारपीट करने का आरोप लग चुका है। इस मामले में पुलिस ने केस भी दर्ज किया था। लेकिन तब सत्ता के करीब होने की वजह से पुलिस कार्रवाई नहीं कर सकी थी। 
 
पार्षद के पति रामदयाल और अज्ञात लोगों के खिलाफ दीपक दुबे की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
- अभय मिश्रा, सीओ कैंट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed