{"_id":"18b4916c95aecdef3df1dcfb5c9528a0","slug":"omr-seat-submit-in-before-half-hour-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधे घंटे पहले ही जमा कराया ओएमआर सीट, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आधे घंटे पहले ही जमा कराया ओएमआर सीट, हंगामा
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। ग्राम पंचायत अधिकारी की परीक्षा में कई केंद्रों पर सही सूचना के अभाव में आधे घंटे पहले ही पेपर जमा करा लिया गया। अधिकांश परीक्षार्थी ओएमआर सीट भरकर जमा कर चुके तो समय सीमा के बढ़ने की सूचना देकर उन्हें वापस परीक्षा देेने के लिए बुलाया गया। नाराज परीक्षार्थियों ने कई केंद्रों पर नारेबाजी कर हंगामा किया और परीक्षा की सुचिता पर सवाल भी उठाए।
रविवार को शहर के 35 परीक्षा केंद्रों पर ग्राम पंचायत अधिकारी की परीक्षा थी। कुल नामांकित 18623 में 9990 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। सुबह 11.00 बजे से दोपहर 12.30 बजे परीक्षा थी। इसी बीच दोपहर करीब 12 बजे कर्मचारी चयन आयोग की ओर से प्रशासनिक अधिकारियों के पास सूचना आई कि परीक्षा का समय आधे घंटे बढ़ा दिया गया है। परीक्षा केंद्रों पर यह सूचना जब तक सभी कमरों में पहुंचाई जाती, बहुत सारे विद्यार्थी ओएमआर सीट भर चुके थे। एडी कन्या इंटर कॉलेज पर परीक्षा समाप्त होने पर परीक्षार्थियों के साथ अभिभावकों ने हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि धांधली के लिए ऐसा किया गया है।