फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   now tony ojha letar of sensation

अब टोनी ओझा के नाम की चिट्ठी से सनसनी 

Tue, 25 Oct 2016 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 25 Oct 2016 02:41 AM IST
विज्ञापन
now tony ojha letar of sensation
क्राइम
गोरखपुर। कुछ समय पहले डॉक्टर से रंगदारी मांगने और मेयर को धमकी देने के आरोप में सुर्खियों में आए तिहाड़ जेल में बंद टोनी ओझा का नाम अब खास तरह की चिट्ठी के कारण चर्चा में है। इससे जहां मेडिकल व्यवसाय के लोगों में सनसनी है, वहीं पुलिस चिट्ठी का सच जानने की कोशिश में लगी है।
विज्ञापन


टोनी की ओर से जारी बताई जा रही यह चिट्ठी कुछ अफसरों के साथ-साथ अखबार के दफ्तरों में भी भेजी गई है। 20 अक्टूबर को दिल्ली के कड़कड़डुमा डाकघर से पोस्ट इस पत्र में इंसेफेलाइटिस से हर साल बड़ी संख्या में बच्चों की मौत पर चिंता जताई गई है, वहीं डॉक्टरों और जनप्रतिनिधियों की इस मामले में भूमिका पर सवाल उठाए गए हैं। पत्र में लिखा है कि मेयर और सांसद के रुचि न लेने से इंसेफेलाइटिस काबू नहीं हो रहा और 27 साल से गोरखपुर का विकास ठप है।
विज्ञापन


जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा का लाभ लेकर डॉक्टर मरीजों के इलाज से ज्यादा वसूली पर ध्यान देते हैं। अस्पताल से निशुल्क मिल सकने वाली दवाएं भी ज्यादा कीमत पर खरीदनी पड़ती हैं। इंसेफेलाइटिस पीड़ितों को राहत और आम मरीजों को सस्ता इलाज मुहैया कराने की खुद की योजना बताते हुए कहा है कि इसके लिए निर्धारित दूरी पर हॉस्पिटल बढ़वाए जाएंगे। इसके लिए ही डॉक्टर, व्यापारी वर्ग से सहयोग मांगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ कैंट अभय मिश्रा का कहना है कि चिट्ठी टोनी की ही है या किसी ने उसका नाम इस्तेमाल किया है। यह जानने के लिए जांच कराई जा रही है। सनसनी न फैले इसके लिए चिकित्सक, व्यापारी वर्ग को सुरक्षा का भरोसा दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed