{"_id":"513004b4ed780df1ed956ecfe36eceb3","slug":"neighbour-try-to-rape-student-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर छात्रा से रेप की कोशिश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर छात्रा से रेप की कोशिश
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2016 06:43 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। चौरीचौरा क्षेत्र में बृहस्पतिवार की दोपहर घर में घुसकर युवक ने छात्रा से रेप की कोशिश की। शोर मचाने पर पीड़िता की पिटाई कर वह फरार हो गया। घटना के समय वह घर में अकेली थी। छात्रा के घरवालों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है। आरोप है कि पुलिस समझौते के लिए दबाव बना रही है।
चौरीचौरा प्रतिनिधि के अनुसार सरदारनगर क्षेत्र में रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी कक्षा छह की छात्रा है। बृहस्पतिवार की दोपहर वह घर में अकेली थी। छात्रा के घरवाले खेत की तरफ गए थे। आरोप है कि पड़ोस का रहने वाला युवक दोपहर एक बजे घर पहुंचा। कमरे में बंधक बनाकर छात्रा से रेप की कोशिश की।
छात्रा के शोर मचाने पर उसने पिटाई की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। शाम को खेत से लौटे परिवार के लोगों को पीड़ित ने घटना की जानकारी दी। शुक्रवार की सुबह घटना की जानकारी परिवार के लोगों ने चौरीचौरा पुलिस को दी। आरोपी के पक्ष से थाने पहुंचे नेता पीड़ित परिवार को बदनामी का डर दिखाकर समझौते का दबाव बनाने लगे हैं। पीड़ित छात्रा के घरवालों का कहना है कि पुलिस भी आरोपियों का पक्ष ले रही है।