{"_id":"57b86eec4f1c1b363c6ec2a0","slug":"muslim-priest-had-tried-to-rape-of-the-women-of-victims-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोना निकालने का झांसा देने वाले मौलवी ने किया था रेप का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोना निकालने का झांसा देने वाले मौलवी ने किया था रेप का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Sat, 20 Aug 2016 08:23 PM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : demo
जमीन से सोना निकालने का झांसा देकर एयरफोर्स अफसर के 16 लाख रुपये हड़पने वाले मौलवी ने परिवार की एक महिला से रेप का प्रयास किया था। 17 अगस्त की रात 12 बजे सोना निकालने का झांसा देकर वह घर में रुका था। परिवार के लोगों को प्रसाद दे दिया जिसे खाने के बाद लोग बेसुध हो गए थे। एयरफोर्स अफसर ने प्रसाद नहीं खाया था। रात में उसने विधवा बहन से छेड़छाड़ करने के साथ ही रेप का प्रयास किया तो उसे पकड़ लिया। पूछताछ के बाद तलाशी लेने पर उसके पास से नकली सोने का बिस्किट मिला था।
गाजीपुर के कपूरपुर नई शहर कोतवाली का रहने वाला मौलवी मो. नौशाद 17 अगस्त की रात को सोना निकालने के बहाने एयरफोर्स अफसर के घर जीप (टाटा सूमो) से पहुंचा था। रात 12 बजे सोना निकालने के लिए अनुष्ठान करने के बाद उसने घरवालों को प्रसाद दिया था। एयरफोर्स अफसर और उनके भाई को छोड़कर सभी लोगों ने प्रसाद खा लिया। प्रसाद खाने से सभी बेसुध हो गए। घरवालों के अचेत होने पर एयरफोर्स अफसर की विधवा बहन के साथ छेड़छाड़ करने के साथ रेप का प्रयास किया।
आहट पाकर पहुंचे एयरफोर्स अफसर ने भाई की मदद से उसे पकड़ लिया। पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। तलाशी लेने पर मौलवी के पास सोने के सिक्के की तरह दिखने वाला बिस्किट और पीतल का सिक्का मिला। कैंट पुलिस ने एयरफोर्स अफसर की तहरीर पर जालसाजी कर रुपये हड़पने, छेड़छाड़ करने के साथ ही रेप का प्रयास करने का मामला दर्ज किया है। आरोपी को शुक्रवार की दोपहर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।