फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   murder of a women

गला दबाकर विवाहिता की हत्या

Wed, 13 Jul 2016 08:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 13 Jul 2016 08:44 PM IST
विज्ञापन
murder of a women
गुलरिहा में हत्या के बाद जांच करने पहुची पुलिस । - फोटो : mahesh kumar
गुलरिहा बाजार में मंगलवार की रात ससुराल में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। छत की कुंडी से लटका हुआ उसका शव मिलने पर पति भी हैरान रह गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक विवाहिता की गला दबाकर हत्या की गई है। उसके पीठ और गर्दन पर चोट के निशान भी है। जिससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसने मरने से पहले संघर्ष किया है। पति और महिला के पिता का आरोप है कि देवर उमेश निषाद उसे बहुत परेशान करता था। पुलिस ने देवर और सास को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


महराजगंज जनपद के चौक थाना क्षेत्र के नर्सली निवासी बहोर निषाद की बेटी संजीरा की शादी गुलरिहा बाजार निवासी राकेश निषाद से हुई थी। शादी के बाद पति राकेश कमाने के लिए बंगलूरू चला गया। पति के मुताबिक पत्नी ने उसे फोन कर बताया था कि देवर उमेश निषाद उसे बहुत परेशान करता है। इससे आजिज आकर वह मायके चली गई।
विज्ञापन


मामले की जानकारी होने पर 10 जुलाई को राकेश घर लौटा और ससुराल जाकर पत्नी को घर ले आया। शाम को राकेश सब्जी लेने बाजार चला गया। लौटने पर उसने देखा कि पत्नी का शव छत की कुंडी से लटक रहा है। देर रात पुलिस को उन्होंने मामले की जानकारी दी। घटना के वक्त संजीरा के अलावा उमेश और उसकी सास ही घर पर थी। दो डॉक्टरों के पैनल ने बुधवार की देर शाम उसका पोस्टमार्टम किया। जिसमें मौत की वजह गला दबाना आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed