फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Murder of a women, suspension of rape

युवती की गोली मारकर हत्या, रॉड से सिर कुचला

Fri, 01 Jan 2016 12:58 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 01 Jan 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
खोराबार में बहरामपुर गांव स्थित फोरलेन के किनारे बृहस्पतिवार की सुबह बदमाशों ने एक युवती (22) की गोली मारकर हत्या कर दी। यही नहीं, पहचान छिपाने के लिए रॉड से हमला कर उसका चेहरा भी बिगाड़ दिया गया था। कपड़े अस्त-व्यस्त होने से रेप की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस को मौके से पांच खोखे और दो कारतूस मिले हैं। युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन


जगदीशपुर, खोराबार प्रतिनिधि के अनुसार बहरामपुर गांव के लोगों ने बृहस्पतिवार की सुबह पांच बजे फोरलेन के किनारे एक युवती की लाश देखी। बदमाशों ने बायीं कनपटी, गाल और सिर में गोली मारने के बाद पहचान छुपाने के लिए रॉड से हमला कर उसका चेहरा भी बिगाड़ दिया था। ग्रामीणों की सूचना पर सीओ कैंट कमल किशोर, एसओ खोराबार रामआशीष यादव फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


छानबीन में पुलिस को घटनास्थल से प्वाइंट 76 बोर के दो कारतूस, पांच खोखे और रॉड मिला है। युवती ने धानी रंग की सलवार, हरी समीज, सफेद-हरा छींटदार स्वेटर और गुलाबी रंग की जूती पहन रखी थी। गले में काले रंग के धागे में बंधा लाकेट और दाएं पैर में काला धागा बंधा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल के पास धूल में चार पहिया वाहन के पहियों के निशान मिलने पर पुलिस जीप से लाकर फोरलेन के किनारे सुनसान स्थान पर युवती की हत्या करने की आशंका जता रही है। एसएसपी लव कुमार ने बताया कि फॉरेंसिक टीम की मदद से हत्या की गुत्थी सुलझाने की कोशिश चल रही है। आसपास के सभी जिलों के पुलिस कप्तान को घटना की जानकारी देकर शव के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।


ट्रक चालक ने नहीं सुनी गोली की आवाज
फोरलेन बाईपास पर बुधवार की रात 10 बजे घटनास्थल से 100 मीटर दूर आलू लदा एक ट्रक खड़ा था। चूंकि ट्रक खराब था इस कारण चालक और खलासी पूरी रात केबिन में ही सोए रहे। पुलिस ने जब ट्रक चालक  और खलासी से पूछताछ की तो उन्होंने किसी भी जानकारी से इन्कार कर दिया। दोनों का कहना था कि उन्होंने गोली की आवाज नहीं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed