फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   murder of a women for dowry

गुलरिहा में महिला की पीटकर हत्या

Fri, 15 Apr 2016 10:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 15 Apr 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
murder of a women for dowry
मृत देहअ - फोटो : डेमो फोटो
गुलरिहा के जैनपुर में बुधवार दोपहर एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। जानकारी मिलने पर शाम को भाई के साथ पहुंचे मौसी के बेटे की भी आरोपियोें ने कमरे में बंद कर पिटाई कर दी। एसओ गुलरिहा के पहुंचने पर ससुराल के लोग फरार हो गए।
विज्ञापन


एसएसपी के निर्देश पर शुक्रवार को महिला के पति, सास, देवर समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या करने का केस दर्ज किया गया है। महिला के भाई विधायक प्रतिनिधि पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन


कुशीनगर, कप्तानगंज के सुधियानी के रहने वाले राजेश निषाद ने तीन साल पहले बहन सुमन (21) की शादी जैनपुर के सुनील निषाद से की थी। दोनों की 14 महीने की बच्ची है। बुधवार दोपहर में किसी बात को लेकर सुमन और सुनील से झगड़ा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला बढ़ने पर सुनील ने पत्नी की पिटाई शुरू कर दी। घटना की जानकारी सुमन ने फोन से राजेश को दी। शाम सात बजे वह में मौसी के बेटे महेंद्र के साथ जैनपुर पहुंचा तो कमरे में सुमन की लाश पड़ी मिली। घटना के बारे में पूछने पर फिर विवाद हो गया।

आरोप है कि सुनील ने घर पर मौजूद विधायक प्रतिनिधि के कहने पर सहयोगियों के साथ महेंद्र की पिटाई कर दी। राजेश ने घटना की जानकारी फोन से एसएसपी को दी, जिसके बाद गुलरिहा पुलिस मौके पर पहुंची।


बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस ने सुमन का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शुक्रवार को सुमन की मां प्रभावती देवी की तहरीर पर पुलिस ने सुनील, उसकी मां तारा देवी, भाई अनिल, उसकी पत्नी कुसुम, ननद गुंजा पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed