फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   murder in dispute of gutter

पानी निकासी के विवाद में मारपीट, बुजुर्ग की मौत 

Mon, 23 May 2016 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 23 May 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
murder in dispute of gutter
अकबर
गोला के चक महेशपुर गांव में रविवार की सुबह बरसात के पानी की निकासी को लेकर पट्टीदारों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों तरफ से हुए पथराव में एक पक्ष के बुजुर्ग और दो महिलाएं घायल हो गए। परिवार के लोग उन्हें लेकर सीएचसी गोला पहुंचे जहां डॉक्टर ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


गोला प्रतिनिधि के अनुसार चक महेशपुर गांव के रहने वाले अकबर और वजैद अंसारी के बीच पानी निकासी को लेकर विवाद चलता है। बारिश के कारण अकबर के दरवाजे पर पानी लगा था। रविवार की सुबह अकबर (70) पानी निकालने का प्रयास कर रहे थे। उसी दौरान पहुंचे वजैद और असलम विरोध करने लगे।
विज्ञापन


हासुनी के बाद दोनों परिवार के लोग जुट गए। हाथापाई होने के बाद इनके बीच मारपीट शुरू हो गई। दोनों तरफ से हुए पथराव में एक ईंट अकबर के सिर में लग गया। परिवार की महिलाएं सेतु और शरिफुन निशा भी घायल हो गई। तीनों को परिवार के लोग सीएचसी गोला ले गए जहां डॉक्टर ने अकबर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेने के साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed