{"_id":"579cc1054f1c1bdd4121df89","slug":"money-taken-out-from-account-of-an-old-man-in-atm","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम में बुजुर्ग के खाते से रुपये निकालकर ले भागा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम में बुजुर्ग के खाते से रुपये निकालकर ले भागा
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Sat, 30 Jul 2016 08:30 PM IST
विज्ञापन
ठग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकरीगंज में शनिवार की दोपहर एटीएम में खड़े बदमाश ने मदद के बहाने बुजुर्ग के खाते से दस हजार रुपये निकाल लिए। वारदात के बाद वह बाइक सवार साथी के संग फरार हो गया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने दौड़ाया तो साइकिल सवार को टक्कर मार दी और बाइक लेकर गिर पड़े। लोगों के पहुंचने से पहले दोबारा उठकर बाइक लेकर फरार हो गए।
सिकरीगंज प्रतिनिधि के अनुसार भीटी गांव के रहने वाले कैलाश पांडेय (62) शनिवार दोपहर 12 बजे ओवरसीज बैंक के एटीएम से रुपये निकालने आए थे। एटीएम में पहले से एक युवक मौजूद था। मदद के बहाने उनके खाते से 10 हजार रुपये निकाल लिए। रुपये लेने के बाद युवक एटीएम से निकल गया। कुछ दूरी पर खड़े बाइक सवार साथी के साथ भाग निकला। भागते समय बाइक सवार बदमाशों ने साइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी। सड़क पर गिरने से उसका सिर फट गया। अनियंत्रित होकर उनकी बाइक भी पलट गई। उठने के बाद वह दुघरा की तरफ भाग निकले।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़े। कैलाश ने बेटी की शादी में गांव के एक व्यक्ति से दस हजार रुपये उधार लिए थे। दिल्ली में रहने वाले बेटे ने उधार चुकाने के लिए रुपये भेजे थे।