फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Molestation with women

बेटे के जन्मदिन का निमंत्रण देकर लौट रही महिला से छेड़खानी, विरोध पर पीटा

Sat, 20 May 2017 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 20 May 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
Molestation with women
demo pic - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार की रात बेटे के जन्मदिन पर निमंत्रण के लिए निकली महिला के साथ मनबढ़ों ने छेड़छाड़ की। यही नहीं महिला के विरोध करने पर उसकी पिटाई कर उसे घर में खिंचकर ले जाने लगे। शोर सुनकर महिला की ननद पहुंचीं तो मनबढ़ों ने उनकी भी पिटाई कर दी। पुलिस में शिकायत करने की चेतावनी देने पर मनबढ़ महिला के घर पर चढ़ गए और पति और सास पर भी हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


चौरीचौरा कस्बा की रहने वाली 26 वर्षीय महिला की शादी तीन साल पहले खजनी के युवक से हुई थी, मगर वह पति के साथ मायके में ही रहती हैं। गुरुवार को महिला के बच्चे का जन्मदिन था। इसके लिए वह लोगों को निमंत्रण देने के लिए गांव में निकली थीं। शाम सात बजे महिला को रास्ते में कस्बे के पांच युवकों ने घेर लिया और छेड़खानी शुरू कर दी। महिला ने विरोध किया तो घर में मारपीट कर पास के ही एक घर में खिंचकर ले जाने लगे। इससे महिला के कपड़े भी फट गए।
विज्ञापन


इसी बीच शोर सुनकर ननद बचाने पहुंचीं तो आरोपियों की उनकी भी पिटाई कर दी। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया। इतना ही नहीं शिकायत करने की चेतावनी देने पर मनबढ़ों ने महिला के घर धावा बोलकर पति और सास पर भी हमला कर दिया। पीड़ित ने चौरीचौरा थाने पहुंचकर तहरीर दी। सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed