फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Molestation with girl while she return to home with her brother

रास्ते में की छेड़छाड़, घर पहुंचकर दी गाली

Thu, 06 Oct 2016 08:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 06 Oct 2016 08:40 PM IST
विज्ञापन
Molestation with girl while she return to home with her brother
छेड़छाड़ - फोटो : demo
कोचिंग से भाई के साथ घर लौट रही छात्रा के साथ शोहदों ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। यही नहीं, छात्रा के घर पहुंचने के बाद तीन युवक वहां पहुंच गए। उन्होंने जमकर हंगामा करने के साथ ही गाली-गलौज की। चार दिन पहले भी छात्रा से शोहदों ने छेड़छाड़ की थी। मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


खलीलाबाद की रहने वाली 21 वर्षीय युवती आईएएस की तैयारी कर रही है। कैंट क्षेत्र में वह किराए पर कमरा लेकर रहती है। चार अक्टूबर की शाम 7:30 बजे वह भाई के साथ बाइक से घर लौट रही थी। रामगढ़ताल के पास बाइक सवार तीन युवकों ने उसका दुपट्टा खींच लिया। विरोध करने पर युवती को जान से मारने की धमकी देने के साथ ही उसके भाई से मारपीट की। घर पहुुंचने के बाद वहां पहुंचे तीन युवक गाली-गलौज करने के साथ ही बाहर निकलने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन


पीड़ित छात्रा ने घटना की जानकारी पिता के साथ ही पुलिस कंट्रोल रूम में दी। बृहस्पतिवार को कैंट पुलिस ने शैलेंद्र, बलवंत और पाल नाम के युवक के खिलाफ छेड़छाड़ और धमकी देने का केस दर्ज किया। चार दिन पहले भी रुस्तमपुर में सहेली के घर से किताब लेकर लौट रही छात्रा के साथ बाइक सवार युवकों ने छेड़छाड़ की थी। सीओ कैंट अभय मिश्रा ने बताया आरोपियों की तलाश चल रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed