फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Molestation in Bihar Saptkranti

बिहार संपर्कक्रांति में युवती के साथ छेड़खानी

Sat, 10 Dec 2016 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 10 Dec 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
Molestation in Bihar Saptkranti
molestation
गोरखपुर से दिल्ली जा रही बिहार संपर्कक्रांति एक्सप्रेस की महिला बोगी में युवती से छेड़खानी का मामला सामने आया है। हालांकि देवरिया में पुलिस के पहुंचने से पहले शोहदे फरार हो गए। पुलिस ने महिला बोगी से पुरुषों को हटाया। इस दौरान तीन लोगों को हिरासत में भी लिया गया, मगर महिलाओं के निर्दोष बताने पर पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जब गोरखपुर से बिहार संपर्कक्रांति एक्सप्रेस चली तो महिला बोगी में कई पुरुष यात्री सवार हो गए। कुछ यात्री तो बैठे थे, मगर दो युवक ऐसे थे जिन्होंने रास्ते में युवती के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। उनके भद्दी टिप्पणी से परेशान युवती ने सीओ जीआरपी तनवीर अहमद के मोबाइल पर फोन कर शिकायत कर दी।
विज्ञापन


सीओ ने तत्काल जीआरपी देवरिया को मौके पर पहुंचने का आदेश दिया। ट्रेन रुकते ही जीआरपी के जवान पहुंचे और पूरी बोगी को खाली कराया, लेकिन इसके पहले ही शोहदे फरार हो गए। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की, लेकिन महिलाओं के निर्दोष बताने पर उन्हें छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed