{"_id":"5883bbf94f1c1bc77ceffdff","slug":"molestaion-with-girl-in-front-of-her-father","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता के सामने छेड़खानी, जान से मारने की धमकी दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता के सामने छेड़खानी, जान से मारने की धमकी दी
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 22 Jan 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़
- फोटो : demo pic
बाइक सवार तीन युवकों ने कोचिंग से घर लौट रही छात्रा को उसके पिता के सामने छेड़खानी की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना 16 जनवरी को सर्किट हाउस रोड पर हुई थी। इसकी जानकारी पिता के 20 जनवरी को कैंट थाने में शिकायत करने पर हुई। 24 घंटे बाद भी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है।
तारामंडल क्षेत्र के व्यक्ति के मुताबिक उनकी बेटी सिविल लाइंस स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ती है। सोलह जनवरी को वह स्कूटी से घर लौट रही थी। और वे उसके पीछे साइकिल से आ रहे थे। सर्किट हाउस रोड पर एक बाइक सवार तीन युवकों ने बेटी को घेर लिया और उसके साथ बदतमीजी करने लगे। उनकी हरकत को देख वह युवकों को पकड़ने के लिए उनकी ओर भागे तो युवक वहां से भाग निकले।
पिता के अनुसार आरोपियों में एक कोचिंग में पढ़ता है। उन्होंने इसकी शिकायत कोचिंग सेंटर की। डायरेक्टर ने छात्र को बुलाकर फटकार लगाई और आरोपी को अपनी मां को बुलाकर ले आने को कहा। इसके लिए डायरेक्टर ने अपनी गाड़ी ड्राइवर को दी, लेकिन आरोपी ने अपने साथियों के साथ ड्राइवर को धमकाया और दो घंटे तक शहर में घूमते रहे। 20 जनवरी को छात्रा जब दोबारा कोचिंग गई। आरोपी ने डायरेक्टर को शिकायत करने पर छात्रा और उसके पिता को जान से मारने की धमकी दे दी। धमकी को अनसुनी न कर पिता ने कैंट थाने में तहरीर दे दी। पिता का आरोप है कि पैडलेगंज चौकी पर तहरीर भेज दी गई है लेकिन अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई।