{"_id":"5a94665a4f1c1bb5568b61fc","slug":"medicines-are-stolen-from-medical-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में नशा मुक्ति केंद्र की आलमारी से छह हजार गोलियां चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेडिकल कॉलेज में नशा मुक्ति केंद्र की आलमारी से छह हजार गोलियां चोरी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Tue, 27 Feb 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
बीआरडी मेडिकल कॉलेज।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के मानसिक विभाग स्थित ओएसटी सेंटर की आलमारी से ब्रुपेन नोफेन नामक दवा की छह हजार गोलियां चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की जानकारी एचओडी समेत पुलिस को दी गई है। पुलिस जांच में जुटी है।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के मानसिक रोग विभाग में नाको के तहत ओएसटी (ओरल सब्सिट्यूट ट्रीटमेंट) खोला गया है। इसे नशा मुक्ति केंद्र के नाम से जाना जाता है। यहां हर रोज 360 मरीजों को दवा खिलाई जाती है। ये सेंटर सालभर खुला रहता है। सोमवार की सुबह नौ बजे ओएसटी सेंटर में कार्यरत नर्स अंगीरा द्विवेदी जब ड्यूटी पर पहुंचीं तो देखा कि आलमारी का एक ताला टूटा हुआ है और दूसरा बंद है। आलमारी के अंदर उन्होंने देखा तो उसमें रखी छह हजार गोलियां गायब थीं जो मार्केट में नहीं मिलतीं। कर्मचारी ने इसकी लिखित सूचना एचओडी डॉ. तपस कुमार आईच को दी। उन्होंने तुरंत प्रिंसिपल डॉ. गणेश कुमार के साथ नेहरू चिकित्सालय के एसआईसी डॉ. रमाशंकर शुक्ला को जानकारी दी। उन्होंने इसकी सूचना गुलरिहा पुलिस को भी दी।
दवा के लिए मरीजों ने किया हंगामा
सोमवार को दवा के लिए पहुंचे मरीज ओएसटी सेंटर के बाहर काफी देर तक हंगामा करते रहे। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने उन्हें समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
दवाओं की चोरी के मामले में गुलरिहा थाने को एफआईआर दर्ज करने के लिए लिखित प्रार्थना पत्र भेज दिया गया है। विभागीय जांच भी कराई जाएगी।
- डॉ. रमाशंकर शुक्ला, एसआईसी, मेडिकल कॉलेज