{"_id":"161baa31def903e4efb3620c420bfc2c","slug":"man-ran-away-taking-jwellary-and-money-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसा देकर रुपये, गहने ले भागे उचक्के ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झांसा देकर रुपये, गहने ले भागे उचक्के
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खोराबार के जगदीशपुर में सोमवार की दोपहर बैंक से रुपये लेकर लौट रहे व्यक्ति को झांसा देकर उचक्के 21 हजार रुपये लेकर भाग निकले। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। क्षेत्र के ही सिक्टौर गांव में महिला को पति के बीमार होने की झूठी जानकारी देकर उचक्का गहने लेकर फरार हो गया।
जगदीशपुर प्रतिनिधि के अनुसार मलमलिया गांव के रामनाथ यादव (60) का अकाउंट जगदीशपुर में स्थित आन्ध्रा बैंक की शाखा में है। सोमवार की दोपहर 12 बजे वह अपने अकाउंट से 21 हजार रुपये निकाल बाहर निकले। बैंक के बाहर खड़े युवक ने कपड़े लिपटे कागज के टुकड़े को एक लाख रुपये की गड्डी बताकर थमा दिया। तत्काल में 25 हजार रुपये की जरूरत होने की बात कह निकाले गए रुपये ले लिए। लालच में आए रामनाथ ने उचक्के को रुपये दे दिए। रास्ते में कपड़ा हटाकर रामनाथ ने देखा तो गड्डी में नोट की जगह कागज के टुकड़े थे। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
खोराबार प्रतिनिधि के अनुसार सिक्टौर गांव के रहने वाले अशोक मौर्य लुधियाना की एक फैक्ट्री में काम करते हैं। घर पर पत्नी लीलावती और बेटा मनोज रहते हैं। बेटे ने कस्बे में ही गारमेंट की दुकान खोली है। सोमवार की सुबह मनोज सामान लेने शहर गया था। 10 बजे बाइक से घर पहुंचे एक व्यक्ति ने खुद को अशोक का दोस्त बताते हुए बीमार होने की जानकारी लीलावती को दी। इलाज के लिए तत्काल में 20 हजार रुपये मांगने लगा। झांसे में आकर लीलावती घर में रखे गहने लेकर बंधक रखने के लिए उचक्के के साथ खोराबार के लिए निकल गई।
विज्ञापन
बाइक की डिकी में गहने रखने के बाद उचक्के में रास्ते में पान की दुकान के पास लीलावती को दस रुपये देकर गुटखा लेने भेज दिया। महिला के बाइक से उतरने के बाद वह गहने लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है।