{"_id":"573ccec74f1c1b5a57ac6e8e","slug":"man-death-in-wifes-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल आए युवक की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुराल आए युवक की संदिग्ध हालात में मौत
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Thu, 19 May 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
ससुराल आए युवक की मौत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले के सहजनवां थाने के ग्राम सपनापुर निवासी रामू (25)अपनी पत्नी की विदा कराने बर्डपुर के टोला दौलतपुर गए थे। बुधवार सुबह नौ बजे संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत हो गई। घटना सदर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बर्डपुर नंबर 11 के टोला दौलतपुर की है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ससुराल पक्ष के अनुसार मृतक पांच दिन पूर्व ससुराल आया था। पत्नी को विदा कराने की जिद पर अड़ा था। घटना की सुबह सास ने तीन-चार दिनों के बाद विदा करने की बात कही। इस बात पर नाराज हो रामू ससुराल से गोरखपुर जाने की बात कहकर निकला था। एक घंटे बाद पति वापस ससुराल आ गया। उसकी तबीयत खराब थी। उल्टी हो रही थी।
आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस संबंध में एसओ सदर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही तस्वीर साफ होगी। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।