फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Man cought his wife's cheating

मोबाइल में रिकॉर्डिंग से पकड़ी पत्नी की बेवफाई

Sun, 12 Feb 2017 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 12 Feb 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
Man cought his wife's cheating
प्रेम संबंध - फोटो : Demo pic
पति से छिपकर प्रेमी से बात करने वाली पत्नी का राज रिकॉर्डिंग ने खोल दिया। शक होने पर पति ने पत्नी के मोबाइल का रिकॉर्डिंग ऑन कर दिया था। पति की चालाकी से अंजान पत्नी ने उससे रोज की तरह बात की। रिकॉर्डिंग पति के हाथ लग गई। फिर क्या उसने पत्नी के मोबाइल का इस्तेमाल कर प्रेमी को घर बुला लिया। प्रेमी मिलने पहुंचा तो पति ने प्रेमिका को साथ ले जाने को कहा। जैसे ही प्रेमी ने इन्कार किया उसकी पिटाई शुरू कर दी और फिर पुलिस को सूचना दी। अब पुलिस मामले को मैनेज कराना चाह रही है क्योंकि पति ने पत्नी को रखने से ही इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन


खजनी इलाके में रहने वाले एक दंपति की जिंदगी पिछले पंद्रह साल से खुशहाल चल रही थी। इसी बीच पत्नी के मोबाइल पर एक अंजान नंबर से फोन आया और बात प्यार में तब्दील हो गई। दोनों के बीच घंटों बात होती थी। पति जब भी फोन पर बात करने की वजह पूछता था तो पत्नी उलटे उससे ही नाराज होकर चरित्र पर शक करने का आरोप लगाती थी। इसके बाद पति ने भी पकड़ने की ठान ली और उसके मोबाइल की रिकॉर्डिंग ऑन कर दिया। इसके जरिए उसने पत्नी से प्रेमी से होने वाली पूरी बात सुन ली और फिर उसके मोबाइल का इस्तेमाल कर प्रेमी को मिलने के लिए बुला लिया। महिला के मोबाइल से संदेश आने पर बेलीपार के नौसड़ का रहने वाला प्रेमी पहुंच गया था। इसके बाद मामला बढ़ गया और उसकी पिटाई कर पति ने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस का कहना है कि पारिवारिक विवाद है। सुलझाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed