नर्स की वीडियो क्लिप बनाते युवक पकड़ा गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर।
बेलघाट
थाना क्षेत्र का युवक मंगलवार
की दोपहर डेढ़ बजे अपने मोबाइल
से 100
बेड
इंसेफेलाइटिस वार्ड के न्यू
नेटल यूनिट का वीडियो क्लिप
बना रहा था। ड्यिूटी पर तैनात
एक संविदा स्टॉफ नर्स को यह
लगा कि युवक उसकी वीडियो क्लिप
बना रहा है। नर्स ने इसकी
जानकारी जब वार्ड के डॉक्टरों
और कर्मचारियों को दी तो
उन्होंने उस युवक को पकड़ कर
मोबाइल छीन लिया। वीडियो क्लिप
देखने पर युवक की पिटाई शुरू
कर दी। इस बीच कुछ लोगों ने
उसे पुलिस को सौंपने का सुझाव
दिया तो डॉक्टर उसे लेकर मेडिकल
पुलिस चौकी पहुंच गए,
जहां
से युवक को गुलरिहा थाने भेज
दिया गया। डॉक्टरों की सलाह
पर तहरीर तैयार की गई लेकिन
कॉलेज प्राचार्य ने यह कहकर
थाने में देने से मना कर दिया
कि तहरीर कॉलेज के माध्यम से
ही जानी चाहिए। प्राचार्य की
ओर से ऐसा सुनने के बाद नर्स
ने तहरीर प्राचार्य कार्यालय
को दे दी,
जिसे
देर रात तक थाने नहीं भेजा जा
सका था।
उधर,
युवक
ने कहा कि वह अपनी भांजी की
वीडियो क्लिप बना रहा था। जो
31 अक्टूबर
से न्यू नेटल यूनिट में भर्ती
है। वीडियो क्लिप को गांव में
ले जाकर दिखाना था।
वीडियो
क्लिप बनाने का मामला कॉलेज
के अस्पताल में हुआ है। ऐसे
में तहरीर भी कॉलेज प्रशासन
की ओर से जानी चाहिए। नर्स से
तहरीर की कापी मांगी गई है।
उसे थाने में भेजकर कार्रवाई
के लिए दबाव बनाया जाएगा।
-
प्रो.
आरपी
शर्मा,
प्राचार्य,
बीआडी
मेडिकल कॉलेज