फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   lover reached jail while he reached to her beloved's home with baaraat

बारात लेकर गया प्रेमी पहुंच गया हवालात

Mon, 15 May 2017 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 15 May 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
lover reached jail while he reached to her beloved's home with baaraat
Demo Pic - फोटो : google
गुलरिहा इलाके के सियारामपुर गांव में रविवार को गाजे-बाजे के साथ बारात लेकर पहुंचे प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई किशोरी की मां की तहरीर के आधार पर की। युवक के खिलाफ रेप, पास्को एक्ट और अन्य धाराओं में मुकदमा भी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


सरहरी प्रतिनिधि के मुताबिक सियारामपुर गांव में रहने वाले युवक और आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक किशोरी के बीच प्रेम संबंध था। इसी बीच किशोरी गर्भवती हो गई। इधर जब दोनों के रिश्तों की जानकारी घरवालों को हो गई तो विरोध शुरू हो गया। बुधवार को किशोरी की मां ने सरहरी चौकी पहुंचकर बेटी के यौन शोषण का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। इसी बीच गांव के कुछ लोगों ने तीन दिन पूर्व पंचायत कर दोनों की शादी कराने का फैसला किया। रविवार 14 मई को दिन में ही शादी कराना तय हुआ। किशोरी के घर वाले भी शादी की तैयारी में जुटे थे।
विज्ञापन


आरोप है कि शनिवार की रात प्रेमी ने किशोरी के पिता के मोबाइल फोन पर कॉल कर गाली-गलौज दे दी। साथ ही शादी से इन्कार कर दिया। इससे डरे किशोरी के घर वाले उसे साथ लेकर रविवार को सुबह गुलरिहा थाने पहुंच गए। उन्होंने युवक के खिलाफ दुष्कर्म की तहरीर दी। उधर, इस बात की जानकारी जैसे ही प्रेमी को लगी, वह गाजे-बाजे के साथ बारात लेकर किशोरी के घर पहुंच गया, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed