फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   loot of 96 thousands with students

बांसगांव में छात्रों को पीटकर लूटे 96 हजार रुपये 

Sun, 29 May 2016 08:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 29 May 2016 08:55 PM IST
विज्ञापन
loot of 96 thousands with students
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
बांसगांव के हरनही में रविवार की दोपहर बाइक से शहर आ रहे छात्रों की पिटाई कर बदमाशों ने 96 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित के सूचना देने पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद घटना को संदिग्ध बता रही है। छात्रों ने पुलिस को बताया कि वह बेतियाहाता में स्थित कोचिंग सेंटर में एडमीशन कराने आ रहे थे।
विज्ञापन


बांसगांव प्रतिनिधि के अनुसार उनवल गांव के अभय सिंह और आलोक सिंह इंटर पास करने के बाद इंजीनियरिंग में प्रवेश की तैयारी कर रहे हैं। बेतियाहाता स्थित कोचिंग सेंटर में एडमीशन कराने के लिए रविवार की दोपहर दोनों बाइक से शहर आ रहे थे। हरनही चौकी क्षेत्र के चंपा देवी इंटर कॉलेज के पास कचहरी रोड पर पांच संख्या में आए युवकों ने दोनों को रोक लिया और तमंचे की बट से हमला कर 96 हजार रुपये लूट लिया। इसके बाद वे खजुरी रोड की तरफ फरार हो गए।
विज्ञापन


हमलावरों को नामजद करने के बाद पुलिस लूट की इस घटना को संदिग्ध बता रही है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ मारपीट, बलवा और धमकी देने का केस दर्ज किया है। पीडित का आरोप है कि पुलिस ने दबाव देकर लूट की तहरीर बदलवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed